Indian vlogger China: सफर के दौरान हम अक्सर अनजान जगहों पर ठगे जाने या खराब अनुभव के डर में रहते हैं, लेकिन कभी कभी कुछ जगहें हमें इतनी सुखद अनुभव देती हैं कि वे यादें हमेशा के लिए दिल में बस जाती हैं. हाल ही में एक भारतीय ब्लॉगर का अनुभव सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है.
ईमानदारी की मिसाल (Honesty viral video)
बात चीन के एक रेस्टोरेंट की है, जहां एक भारतीय ब्लॉगर ने अपने लिए नूडल्स ऑर्डर किए, जबकि उस डिश में चिकन मीट का इस्तेमाल किया गया था, तो उन्होंने अपनी शाकाहारी पसंद के चलते बिना मीट के सादे नूडल्स बनाने की गुजारिश की. उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनकी इस छोटी सी डिमांड का इतना बड़ा असर होगा.
ईमानदारी ने जीत लिया यात्री का दिल (travel experience)
सबसे हैरान करने वाली बात तो तब हुई, जब बिल के साथ दुकानदार ने उन्हें एक कोल्ड ड्रिंक बिल्कुल फ्री में दे दी. दुकानदार का तर्क सीधा और दिल छू लेने वाला था कि, उन्होंने मीट नहीं खाया और सादा खाना लिया, तो वे उनसे ज्यादा पैसे कैसे ले सकते हैं. यह वाकया दिखाता है कि व्यापार से ऊपर यहां नैतिकता और ग्राहक के प्रति जिम्मेदारी है.
ये भी पढ़ें:-पैराग्लाइडिंग या 'मौत' का खेल, 4 घंटे तक हवा में लटका रहा शख्स, VIDEO देख अटक जाएंगी सांसें
ये भी पढ़ें:-99% लोग नहीं पहचान पाएंगे इस जीव को, सबने कहा सांप, लेकिन चौंका देगा जवाब
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं