विज्ञापन

लाइव टीवी पर सो गई एंकर, VIDEO वायरल हुआ तो बताया पिछली रात क्यों नहीं सो पाई

डोमिनिक डिलन को उनके साथी एंकर अर्नी फ्रीमैन से 'स्लीपिंग ब्यूटी' का टाइटल दे दिया है. वायरल

लाइव टीवी पर सो गई एंकर, VIDEO वायरल हुआ तो बताया पिछली रात क्यों नहीं सो पाई
न्यूज एंकर डोमिनिक डिलन लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान सो गईं (फोटो- स्क्रीनशॉट)

सुबह-सुबह लाखों लोग टीवी पर खबरें देख रहे थे. स्टूडियो की चमकती लाइटें, कैमरे और लाइव टेलीकास्ट के बीच सब कुछ बिल्कुल सामान्य चल रहा था. तभी कैमरे के सामने बैठी एंकर की आंखें अचानक बंद हो गईं. एंकर लाइव टीवी पर ही अपने शो में सो गई. कुछ सेकंड के लिए पूरा स्टूडियो हैरान रह गया. हम बात कर रहे हैं फॉक्स 13 की अमेरिका के मेम्फिस-स्थित रिपोर्टर डोमिनिक डिलन की जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हैं. लोग बार-बार वही क्लिप देख रहे हैं और पूछ रहे हैं कि आखिर लाइव टीवी पर ऐसी नौबत कैसे आ गई. अब तो खुद डोमिनन डिलन ने इसका जवाब दिया है. 

'स्लीपिंग ब्यूटी' को नींद क्यों आई

डोमिनिक डिलन को उनके साथी एंकर अर्नी फ्रीमैन से 'स्लीपिंग ब्यूटी' का टाइटल दे दिया है. वायरल होने के बाद डिलन ने एक शो में बताया, "मैंने अपनी आंखें खोलीं और देखा कि अगला शॉट चल रहा था. मुझे यकीन ही नहीं हो रहा था कि मेरे साथ ऐसा हुआ है. मुझे बहुत शर्मिंदगी महसूस हो रही थी. मैं डेस्क के नीचे खुद को चुटकी काट रही थी और सोच रही थी कि यह जरूर कोई बुरा सपना होगा. जैसे काम से जुड़ा कोई बुरा सपना, क्योंकि असल जिंदगी में तो ऐसा नहीं होता.

अपनी दोनों बेटियों के साथ डोमिनिक डिलन (फोटो- डोमिनिक डिलन)

अपनी दोनों बेटियों के साथ डोमिनिक डिलन (फोटो- डोमिनिक डिलन)

डिलन ने बताया कि उन्हें नींद इसलिए आई क्योंकि पिछली रात उन्होंने अकेले ही दो बच्चों को संभाला था, जबकि उनके पति डबल शिफ्ट में काम कर रहे थे. डिलन 2 साल की डकोटा और 8 महीने की डिलाइला की मां हैं.

डिलन ने बताया कि काम पर जाने के लिए उठने से पहले उन्हें आराम करने के लिए बस ढाई घंटे मिलते थे. 2019 से फॉक्स 13 के साथ जुड़ीं यह एंकर आम तौर पर सुबह 1:30 बजे उठती हैं ताकि सुबह 4:30 से 5 बजे तक अपनी शुरुआती एंकरिंग शिफ्ट की तैयारी कर सकें.

यह भी पढ़ें: भगवान ने नहीं ये 16 वायरस AI ने बनाए, दवा ही नहीं तबाही का हथियार भी बन सकते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US News, Viral Video, Offbeat News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com