विज्ञापन

बारिश में सता रहा कार बंद होने का डर? कब लेना चाहिए एक्सीलेटर और ब्रेक? ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों के लिए तरीका

मानसून में पानी भरी सड़क पर कार बंद होने से कैसे बचें? जानिए मैनुअल और ऑटोमैटिक कार चलाने का सही तरीका, जरूरी ड्राइविंग टिप्स और किन बातों का रखना चाहिए ध्यान.

बारिश में सता रहा कार बंद होने का डर? कब लेना चाहिए एक्सीलेटर और ब्रेक? ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों के लिए तरीका

मानसून के दौरान कई इलाकों में सड़कों पर जलभराव की समस्या आम हो जाती है. ऐसे में कार चलाते समय सबसे बड़ी चिंता ये रहती है कि कहीं इंजन बंद न हो जाए. खासकर पानी से भरी सड़क पर अगर कार बीच में रुक जाए, तो दोबारा स्टार्ट करना मुश्किल हो सकता है. हालांकि, अगर सही ड्राइविंग तकनीक अपनाई जाए तो इस जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है. मैनुअल और ऑटोमैटिक कारों के लिए तरीका अलग-अलग होता है. आइए, आपको दोनों के बारे में एक-एक करके बताते हैं.

मैनुअल कार में ऐसे करें ड्राइव

अगर आप मैनुअल गियर वाली कार चला रहे हैं और सड़क पर पानी भरा है, तो सबसे पहले कार को पहले गियर में रखें. इसके बाद जरूरत पड़ने पर हैंडब्रेक का इस्तेमाल स्पीड कंट्रोल करने के लिए करें. इस दौरान एक्सीलेटर को हल्का दबाकर रखें ताकि इंजन की आरपीएम बनी रहे. कोशिश करें कि पानी के बीच में बार-बार गियर न बदलें और कार को लगातार धीमी गति से आगे बढ़ाते रहें. इससे इंजन बंद होने की संभावना कम हो सकती है.

ऑटोमैटिक कार में क्या करें?

ऑटोमैटिक कार में पानी भरी सड़क पार करते समय सबसे पहले Sports Mode चुनें. इससे इंजन की आरपीएम नॉर्मल से अधिक बनी रहती है और कार की पावर बेहतर बनी रहती है. अगर आपकी कार में Sports Mode नहीं है, तो Manual Mode का इस्तेमाल करें.

ऑटोमैटिक कार में ब्रेक और एक्सीलरेटर का इस्तेमाल

पानी से भरे रास्ते में ऑटोमैटिक कार चलाते समय सामान्य ड्राइविंग की तरह केवल एक पैर से ब्रेक और एक्सीलेटर ऑपरेट करने के बजाय, एक पैर से हल्का एक्सीलेटर और दूसरे पैर से जरूरत के अनुसार हल्का ब्रेक इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे इंजन की आरपीएम बनी रहती है और कार धीरे-धीरे आगे बढ़ती रहती है, जिससे इंजन बंद होने का खतरा कम हो सकता है.

हालांकि, यह तकनीक केवल कम गति और जलभराव जैसी विशेष परिस्थितियों में ही अपनानी चाहिए. सामान्य ड्राइविंग के दौरान दोनों पैरों का इस्तेमाल करना सुरक्षित ड्राइविंग प्रैक्टिस नहीं माना जाता है.

बारिश में ड्राइविंग के दौरान रखें ये बातें ध्यान

पानी भरी सड़क पर हमेशा धीमी गति से चलें. अगर पानी का स्तर बहुत ज्यादा हो, तो उसमें कार ले जाने से बचें. साथ ही, पानी पार करने के बाद ब्रेक को हल्का-हल्का दबाकर उसको जरूर चेक कर लें.

ये भी पढ़ें- नया स्कूटर E3 Trion भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 165 किमी तक दौड़ेगा, सिटी राइड के लिए बेस्ट, जानें कीमत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monsoon Car Tips, Car Driving Tips, Car Driving Tips For Learners, Monsoon Safety, Monsoon Safety Tips For EV
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com