विज्ञापन
This Article is From May 27, 2019

BF ने नहीं दिलाया स्मार्टफोन तो गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क जड़े 52 बार थप्पड़, जमकर काटा बवाल, देखें VIDEO

चीन के दाजहोउ शहर में एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को 52 बार थप्पड़ जड़े. वो इसलिए क्योंकि उसने गर्लफ्रेंड को स्मार्टफोन नहीं दिलाया था. गुस्से में गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर ही बवाल काट दिया.

BF ने नहीं दिलाया स्मार्टफोन तो गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क जड़े 52 बार थप्पड़, जमकर काटा बवाल, देखें VIDEO
ब्वॉयफ्रेंड ने नहीं दिलाया स्मार्टफोन तो गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क जड़े 52 बार थप्पड़.

बर्थडे, एनिवर्सिरी और वेलेंटाइन्स डे पर गर्लफ्रेंड के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ब्वॉयफ्रेंड गिफ्ट्स देते हैं. लेकिन चीन के दाजहोउ शहर में कुछ अलग ही मामला सामने आया है. एक लड़की ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को 52 थप्पड़ जड़ दिए, वो इसलिए क्योंकि उसने गर्लफ्रेंड को स्मार्टफोन नहीं दिलाया था. गुस्से में गर्लफ्रेंड ने बीच सड़क पर ही जमकर बवाल काटा. सीसीटीवी में ये सारा मामला कैद हो गया. दसहोउ शहर के सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि महिला कैसे शख्स को थप्पड़ मार रही है.

नरेंद्र मोदी के फिर प्रधानमंत्री बनने के बाद मुस्लिम परिवार में हुआ बेटे का जन्म, मां ने नाम रखा नरेंद्र दामोदर दास मोदी

वीडियो में देखा जा सकता है कि वो बिना रुके बार-बार थप्पड़ जड़ती गई और जोर-जोर से चिल्लाती रही. ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. पुलिस वाला जब गर्लफ्रेंड को लेने आया तो ब्वॉयफ्रेंड ने पुलिसवाले को रोक दिया. क्योंकि उसको डर था कि गर्लफ्रेंड को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. दोनों की फिर काउसलिंग की गई.

मुर्गे की बांग से परेशान होकर थाने पहुंच गई पड़ोसन, लगाया चौंकाने वाला आरोप

देखें VIDEO:

पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, लड़की ने ब्वॉयफ्रेंड को करीब 52 बार थप्पड़ जड़े. महिला शख्स को काफी सपोर्ट करती है. लेकिन वो इस बात से गुस्सा गई थी कि उसने चाइनीज वेलेंटाइन्स डे पर स्मार्टफोन नहीं दिलाया था. 

अनोखी है यहां की परंपरा, अपनी ही शादी में शामिल नहीं हो सकता दूल्हा, बहन लेती है दुल्हन के साथ फेरे

महिला का गुस्सा शांत होने के बाद छोड़ा गया और उन्होंने वादा किया कि आगे से वो बीच सड़क ऐसी हरकत फिर नहीं करेगी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
China, Girlfriend Slaps Boyfriend, Dazhou City
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com