विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक छोटा बच्चा सीआईएसएफ के जवान के सैल्यूट करता है और फिर पैर छूता है. इसका वीडियो खूद CISF ने अपने एक्स हैंडल पर शेयर किया है.

दिल्ली मेट्रो में 1 छोटे बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए, CISF ने शेयर किया दिल को छू लेने वाला वीडियो
मेट्रो में बच्चे ने जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए
X- @CISFHQrs

दिल्ली मेट्रो से सिर्फ लड़ाई-झगड़े या फिर नाच-गाने की वीडियो ही सामने नहीं आते, बल्कि बहुत अच्छे-अच्छे वीडियो भी सामने आते है, जो लोगों को खूब पसंद आती है. दिल्ली मेट्रो से एक ऐसा ही दिल को छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में एक छोटा बच्चा CISF के जवान को बेहद खास अंदाज़ में सम्मान देता नजर आता है. यह वीडियो CISF ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया है, जिसे देखकर लोग काफी खुश हो रहे हैं. छोटी-सी मुलाकात में बच्चे की मासूमियत और सम्मान का भाव साफ दिखाई देता है.

बच्चे ने CISF जवान को सैल्यूट किया और पैर छुए

वीडियो में दिखता है कि बच्चा मेट्रो स्टेशन पर तैनात CISF जवान के पास जाता है. सबसे पहले वह पूरे आत्मविश्वास के साथ जवान को सैल्यूट करता है. इसके बाद वह झुककर उनके पैर छूता है, जो भारतीय संस्कृति में सम्मान दिखाने का एक पारंपरिक तरीका है.

CISF ने शेयर किया वीडियो

जवान इस प्यारे से सम्मान को देखकर काफी प्रभावित होता है और बड़े प्यार से बच्चे को जवाब देता है. यह छोटा-सा पल लोगों के दिल को छू गया और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है. CISF ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक प्यारा सा पल नहीं है, बल्कि इससे यह साफ दिखता है कि देश के छोटे बच्चे भी सुरक्षा में लगे जवानों के प्रति सम्मान, भरोसा और आदर रखते हैं. CISF ने आगे कहा कि इस तरह के पल आम लोगों और सुरक्षाकर्मियों के बीच रिश्ते को और मजबूत बनाते हैं. जब छोटे बच्चे भी जवानों की सेवा और मेहनत को समझते हैं, तो यह देश और उसके रक्षकों के बीच भरोसे को और गहरा करता है. ऐसे पल हमें हर यात्री के लिए सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को बनाए रखने के लिए प्रेरित करते हैं.

यह वीडियो भले ही कुछ सेकंड का है, लेकिन इसका असर काफी बड़ा रहा है. सोशल मीडिया पर कई लोगों ने बच्चे की परवरिश की तारीफ की और उसके संस्कारों को सराहा. कुछ लोगों ने CISF के जवानों की भी तारीफ की, जो हर दिन लाखों यात्रियों की सुरक्षा के लिए चुपचाप अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं. कई यूजर्स ने कहा कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैलने वाली नकारात्मक खबरों के बीच एक अच्छा और सकारात्मक पल है. लोगों का मानना है कि बच्चे ने जो सम्मान दिखाया, वह यह बताता है कि सरकारी सेवकों के प्रति आदर बचपन से ही सिखाया जाता है और अच्छे उदाहरण से आगे बढ़ता है.

यह भी पढ़ें:- दिल्ली एयरपोर्ट के T3 बोर्डिंग एरिया में सिक्योरिटी को चकमा देकर घुसा बंदर, वीडियो वायरल

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Metro, CISF
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com