सरकारी नौकरी की तैयारी में जुटे युवाओं के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) बड़ा मौका दे रहा है. CISF ने पैरामेडिकल स्टाफ के विभिन्न 24 अस्थायी पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. इस भर्ती के लिए पुरुष व महिला दोनों अप्लाई कर सकते हैं. सीआईएसएफ की ओर से पैरामेडिकल स्टाफ पोस्ट के लिए जारी 24 रिक्तियों में एएसआई (फार्मासिस्ट) के 18, एएसआई (एक्स-रे तकनीशियन) का 1 और एएसआई (प्रयोगशाला तकनीशियन) के 5 पद शामिल हैं. ऐसे में आइए जानते हैं इन पदों के लिए कब से कब तक आवेदन कर सकते हैं, योग्यता क्या है और एप्लिकेशन फीस कितनी है.
आवेदन करने की अंतिम डेट
इन पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 जून से शुरू हो जाएगी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 जुलाई तय की गई है. ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीआईएसएफ के ऑफिशियल पोर्टल पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं. वहीं, आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 9 जुलाई तय की गई है.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आवेदन करने की योग्यता
- आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास एएसआई (फार्मासिस्ट) पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण और केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से फार्मेसी में डिप्लोमा या डिग्री प्राप्त होनी चाहिए.
- इसी के साथ कैंडिडेट्स का फार्मेसी अधिनियम, 1948 के तहत 'फार्मासिस्ट' के रूप में पंजीकृत होना चाहिए.
- एएसआई (एक्स-रे तकनीशियन) पद के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से 12वीं उत्तीर्ण और मान्यता प्राप्त संस्थान से रेडियोग्राफी में दो-वर्षीय डिप्लोमा प्राप्त होना चाहिए.
- एएसआई (प्रयोगशाला तकनीशियन) पद के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या विश्वविद्यालय से विज्ञान विषय में 12वीं उत्तीर्ण और मान्यता प्राप्त संस्थान से मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी में दो-वर्षीय डिप्लोमा होना चाहिए.
- आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 25 वर्ष तय की गई है, आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी. वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले छात्रों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
- उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा. यूआर, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 100 रुपए है जबकि अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईएसएम और महिलाओं को रजिस्ट्रेशन फीस में छूट दी गई है.
चयन प्रक्रिया ऐसी होगी
योग्य अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (ओएमआर/सीबीटी मोड - वस्तुनिष्ठ प्रकार), शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक मानक परीक्षण (पीएसटी) और दस्तावेजीकरण, बुनियादी व्यावसायिक योग्यता परीक्षण (बीवीएटी) और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण (डीएमई)/समीक्षा चिकित्सा परीक्षण (आरएमई) के आधार पर किया जाएगा
सैलरी कितनी मिलेगी
इन पदों के लिए चयनित उम्मीदवार की सैलरी 29,200 से 92,300 रुपए प्रति माह होगी. इसी के साथ उम्मीदवार को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे.
आवेदन ऐसे कर सकते है
- सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट जाएं.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन करें और फिर लॉगिन करें.
- सभी डिटेल्स को सही से भरें.
- उसके बाद कैटेगरी वाइज आवेदन फीस को जमा कर दें.
- सममिट करने के बाद फॉर्म का प्रिंट निकाल कर रख लें.
ये भी पढ़े- जूनियर इंजीनियर बनने के लिए डिप्लोमा ही काफी, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज किए दावे
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं