हर मां-बाप चाहते हैं कि उनके बच्चे पढ़ लिखकर आगे बढ़ें. इसके लिए वो पहले से ही उन्हें तैयार करने लगते हैं. ज्यादातर पेरेंट्स बच्चों को पढ़ाने के लिए नए-नए तरीके आजमाते हैं. जैसा कि सभी जानते हैं कि ढाई से तीन साल के बच्चों को बेसिक एजुकेशन देना शुरू कर देना चाहिए. वहीं अगर हम आपको बताए कि एक ऐसा बच्चा भी है, जिसने अभी-अभी बैठना सीखा है, लेकिन पढ़ाई के मामले में वह काफी आगे निकल गया है, तो शायद आप यकीन नहीं कर पाएंगे, लेकिन आपको बता दें कि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बच्चे का एक ऐसा वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक छोटा सा बच्चा ज्यादातर अल्फाबेट्स (Alphabet) को आराम से पढ़ते नजर आ रहा है.
शेयर किए गए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटा बच्चा बैठा हुआ है, जिसकी उम्र एक से डेढ़ साल तक लग रही है. वह आसानी से अल्फाबेट्स पढ़ता नजर आ रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, बच्चे के सामने एक कॉपी में एक-एक अल्फाबेट लिख जा रहे हैं, जिसे देखकर बच्चा बता रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नन्हें से बच्चे ने पढ़ी एबीसीडी
जहां पहले पिता ने 'A' लिखा, फिर 'C', 'O','M','P', 'B', 'D', 'E', 'F'. बच्चे ने एक-एक कर के सभी अल्फाबेट्स का सही उच्चारण (Pronunciation) किया और एक भी गलती नहीं की. वीडियो देखकर साफ लग रहा है कि बच्चे को सही से ट्रेनिंग दी गई है और लंबे समय से माता-पिता उसे अल्फाबेट्स के बारे में पढ़ा-लिखा रहे थे.
यहां देखें वीडियो
आज के समय में शिक्षा बहुत जरूरी है. ऐसे में हर एक बच्चे शुरुआत में सबसे पहले अक्षरों को पहचानना सिखाया जाता है. बच्चे जितनी अच्छी तरह से अक्षरों को समझ सकेंगे उतनी ही बढ़िया उनकी बेसिक शिक्षा होगी. वीडियो देखकर तो यही कहा जा सकता है कि बच्चा भविष्य में काफी बेहतर करेगा.
लोगों ने जताई हैरानी
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस वीडियो को अब तक 49 हजार से अधिक लोग लाइक कर चुके हैं. वहीं जिन-जिन लोगों ने अब तक बच्चे के इस प्यारे वीडियो को देखा है, उन्होंने अपने एक से बढ़कर एक रिएक्शन भी साझा किए हैं. एक यूजर ने बच्चे को स्मार्ट किड बताया है, वहीं एक यूजर ने लिखा कि, इस बच्चे की उम्र तक मुझे कुछ नहीं पता था और ये बच्चा अल्फाबेट्स की पहचान कर रहा है. एक ने लिखा कि, आज के दौर में पैदा हुए बच्चे काफी तेज होते हैं. वहीं एक ने मजाकिया तौर पर लिखा, लगता है बच्चा मां के पेट से ABCD सीखकर आया है. बता दें कि, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें:-सोने की मुर्गी से कम नहीं है ये भैंस
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं