कहते हैं बच्चों की ज़िद के सामने तो ईश्वर भी झुक जाते हैं. बच्चे मन के सच्चे होते हैं, उन्हें जब जो चाहिए वो डिमांड रख देते हैं. अभी हाल ही में बच्चों ने छत्तीसगढ़ के सीएम भुपेश बघेल से हेलिकॉप्टर पर चढ़ने की ज़िद की. ऐसे में बच्चों की ज़िद के सामने मुख्यमंत्री साहब को झुकना पड़ा और स्कूली बच्चों को हेलिकॉप्टर पर सैर करवाना पड़ा. सोशल मीडिया पर यह प्यारा वीडियो लोगों को बहुत ही ज़्यादा पसंद आ रहा है. ये वीडियो छत्तीसगढ़ के रघुनाथपुर स्कूल का है. इस स्कूल के वर्ग 2 के बच्चों के साथ सीएम संवाद कर रहे थे. इस वर्ग में पढ़ने वाली स्मृति ने सीएम भुपेश बघेल से पूछा कि मैं हेलिकॉप्टर में कब बैठूँगी? जवाब में CM ने कहा- 12वीं में टॉप करने के बाद. लेकिन स्मृति के बाल हठ के सामने CM को झुकना पड़ा. स्मृति ने सहपाठियों के साथ CM के हेलिकॉप्टर की सवारी की.
देखें वीडियो
बचपन की ज़िद ऐसी ही प्यारी होती है!😍
— Umashankar Singh उमाशंकर सिंह (@umashankarsingh) May 6, 2022
रघुनाथपुर स्कूल में कक्षा2 की स्मृति ने CM @bhupeshbaghel से पूछा कि मैं हेलिकॉप्टर में कब बैठूँगी। CM का जवाब था 12वीं में टॉप करने के बाद। लेकिन स्मृति के बाल हठ के सामने CM को झुकना पड़ा। स्मृति ने सहपाठियों के साथ CM के 🚁 की सवारी की।😎 pic.twitter.com/b3EkRD3C7P
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस वीडियो को एनडीवी के वरिष्ठ पत्रकार उमाशंकर सिंह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है, जो काफी वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया यूज़र्स सीएम भुपेश बघेल की तारीफ कर रहे हैं. एक यूज़र ने कमेंट करते हुए कहा- बहुत ही नेक कार्य. वहीं एक अन्य यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- बच्चों के सामने सीएम को झुकना पड़ा.
वायरल हो रहे इस वीडियो को 30 हज़ार से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं. वहीं इस वीडियो पर 3 हज़ार से ज्यादा लोगों के लाइक्स मिले हैं. देखा जाए तो ये वीडियो बहुत ही दिल को लुभाने वाला है. सीएम ने बच्चों का दिल रख लिया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं