विज्ञापन

गार्ड साहब का जलवा! 4 साल में 13000 से 32000 पहुंची सैलरी, ग्रोथ देख कॉर्पोरेट वाले भी भेजने लगे CV

कहते हैं कि मेहनत का फल मीठा होता है, लेकिन चेन्नई के एक सिक्योरिटी गार्ड के लिए ये फल काफी 'मोटा' भी निकला. एक मामूली सुरक्षा गार्ड की नौकरी से शुरू हुआ सफर आज सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. इनकी सैलरी की रफ्तार देखकर अच्छे अच्छों के पसीने छूट गए हैं.

गार्ड साहब का जलवा! 4 साल में 13000 से 32000 पहुंची सैलरी, ग्रोथ देख कॉर्पोरेट वाले भी भेजने लगे CV
सैलरी हो तो ऐसी! गार्ड की नौकरी में 4 साल में डबल से ज्यादा हुई कमाई, ग्रोथ देख कॉर्पोरेट जॉब छोड़ने की होने लगी चर्चा

Chennai Security Guard Viral Story: चेन्नई की गलियों से निकलकर सोशल मीडिया के मोबाइल स्क्रीन तक, बिकी नंदी नाम के इस सिक्योरिटी गार्ड की दास्तान हर किसी की जुबान पर है. बिकी ने साल 2021 में महज 13,000 रुपये की पगार पर गार्ड की वर्दी पहनी थी, लेकिन असली खेल तो इसके बाद शुरू हुआ. उन्होंने अपनी 5 साल की जर्नी की एक ऐसी रील बनाई कि देखते ही देखते 30 लाख से ज्यादा लोगों ने इसे अपनी दुआओं से नवाज दिया.

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें:-सिर्फ 21 वीडियो और 20 लाख फॉलोअर्स! कबाड़ से फैशन निकालने वाले इस लड़के का 'फ्री स्टाइल' हुआ वायरल

13 हजार से 32 हजार का शानदार सफर (Remarkable Journey from 13k to 32k)

बिकी की तरक्की का ग्राफ किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है. 2021 में 13 हजार, फिर 2022 में 15 हजार और 2023 आते-आते वो 18 हजार के आंकड़े पर पहुंच गए, लेकिन असली छलांग लगी साल 2024 में, जब उनकी सैलरी सीधे 24,000 रुपये हो गई. आज यानी 2026 में वो शान से महीने के 32,000 रुपये कमा रहे हैं. उनकी इस ईमानदारी और लगन ने साबित कर दिया कि काम छोटा हो या बड़ा, अगर नियत साफ हो तो ऊपर वाला छप्पर फाड़कर देता है.

कॉर्पोरेट वालों की उड़ी नींद, मांगने लगे नौकरी (Corporate Employees React to Viral Salary Growth)

बिकी की रील पर कमेंट्स की ऐसी बाढ़ आई है कि, आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे. कोई कह रहा है कि, 'भाई...आपकी ग्रोथ तो आईटी और फार्मा वालों से भी तेज है', तो कोई सीधे अपना सीवी भेजकर पूछ रहा है कि, 'गार्ड साहब...हमें भी लगवा दो'. लोगों को उनकी सादगी बेहद पसंद आ रही है, क्योंकि हर साल के साथ बिकी की वर्दी तो बदली, लेकिन उनके चेहरे की वो भोली मुस्कान और सादगी आज भी वैसी ही है.

ये भी पढ़ें:-आसमान में गूंजी किलकारी! 34 हजार फीट की ऊंचाई पर दुनिया में आया 'नन्हा मुसाफिर', करानी पड़ी इमरजेंसी लैंडिंग

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com