विज्ञापन

दोस्त के अंतिम संस्कार में लड़कियों की ड्रेस पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जानकर रो पड़ेंगे आप

Friend neon dress funeral: सोशल मीडिया पर एक ऐसी दोस्ती लोगों की आंखों में आंसुओं का सैलाब ला रही है, जिसे जानने के बाद किसी का भी कलेजा फट पड़े. पढ़ें पूरी खबर.

दोस्त के अंतिम संस्कार में लड़कियों की ड्रेस पहनकर पहुंच गया शख्स, वजह जानकर रो पड़ेंगे आप
दोस्त की अंतिम यात्रा में ड्रेस पहनकर पहुंचा शख्स, रुला देगी इस अजीब वादे की असली कहानी
social media

Funeral dress story: सोचिए क्या हो जब किसी को अपने दोस्त को अंतिम विदाई देने के साथ-साथ उससे किया वो वादा भी पूरा करना हो, जिसे कभी सच करने की कसमें खाई गई हों. ऐसा ही दिल चीर देने वाला एक मामला लोगों को इमोशनल कर रहा है. केविन इलियट नाम का एक सैनिक जो अपने देश का फर्ज अदा करने में अपनी जान की बाजी लगा चुके थे, उनके दोस्त बैरी डेलानी ने उनकी अंतिम विदाई के दौरान उनसे किया एक ऐसा वादा निभाया, जिसे पूरा होता देख वहां मौजूद हर शख्स इमोशनल हो गया.

ये भी पढ़ें:-अस्पताल में जख्मी बेसहारा के पास खड़ा रहा बुजुर्ग, वीडियो देख आंखों से छलक जाएंगे आंसू

दो दोस्तों का वो अजीब वादा जो बन गया यादगार (Kevin Elliott Barry Delaney story)

वायरल पोस्ट के मुताबिक, बैरी डेलानी और केविन इलियट बचपन से ही बहुत पक्के दोस्त थे. जब केविनआर्मी में भर्ती होकर दूसरे देश जाने वाले थे, तब दोनों ने आपस में एक अजीबोगरीब लेकिन मजेदार शर्त लगाई थी. दोनों ने तय किया था कि अगर उनमें से किसी की 'मौत' हो जाती है, तो जिंदा बचा दोस्त अंतिम संस्कार में लड़कियों वाली सबसे चमकीली और अजीब कपड़ों की ड्रेस पहनकर ही शामिल होगा और वहीं हुआ, बैरी डेलानी अपने दोस्त से किए इस वादे को निभाते हुए उसके अंतिम संस्कार में ब्राइट नियॉन ड्रेस पहनकर पहुंचे.

कब्र के पास खड़े होकर कही अपने दिल की बात (Emotional Goodbye at the Graveside)

ड्यूटी के दौरान केविन शहीद हो गए. ये खबर सुनते ही बैरी टूट गए, लेकिन उन्होंने अपने भाई जैसे दोस्त से किया वादा याद रखा. जब केविन का अंतिम संस्कार हुआ, तो बैरी सब कुछ भूलकर लाइम-ग्रीन ड्रेस और ब्राइट पिंक सॉक्स पहनकर वहां पहुंचे. वहां मौजूद लोग बैरी को देखकर हैरान थे, लेकिन बैरी के चेहरे पर दोस्त को खोने का दर्द साफ झलक रहा था. लोग क्या सोचेंगे, इसकी परवाह किए बिना बैरी ने सिर्फ दोस्ती का वो वादा निभाया. उन्होंने केविन की कब्र के पास झुककर रोते हुए मजाकिया अंदाज में पूछा कि, 'क्या उसे ये ड्रेस पसंद आई?' ये सुनते ही वहां मौजूद लोग इमोशनल हो गए.

ये भी पढ़ें:-58 लाख का पैकेज, अपना घर और कार फिर भी नहीं मिला कोई दूल्हा...'दुल्हन की मंडी' में फूट-फूटकर रोई महिला
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Friend, Friend Death News, Funeral, British Soldiers, Afghanistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com