विज्ञापन

शादी में मिले 10 लाख के लिफाफे, उड़ गई दूल्हे की नींद; कहा- कहीं पुलिस या आयकर विभाग न आ जाए

शादी में रिश्तेदारों से मिले 10 लाख रुपये के लिफाफों ने एक सरकारी बाबू की रातों की नींद हराम कर दी है. क्या वाकई शादी के शगुन पर भी टैक्स विभाग का चाबुक चल सकता है और इस मुसीबत से बचने का इकलौता तरीका क्या है?

शादी में मिले 10 लाख के लिफाफे, उड़ गई दूल्हे की नींद; कहा- कहीं पुलिस या आयकर विभाग न आ जाए
शादी के गिफ्ट मिलने से दूल्हा-दुल्हन और रिश्तेदार परेशान हो गए.

शादी में आने वाले रिश्तेदार और मेहमान विदाई के वक्त शगुन के लिफाफे दूल्हा-दुल्हन को दे जाते हैं. क्या ये लिफाफे किसी के लिए जी का जंजाल बन सकते हैं? एक ऐसा ही वाकया इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसने अच्छे-अच्छों के कान खड़े कर दिए हैं. यह दिलचस्प किस्सा शुरू होता है पूजा नाम के X हैंडल पोस्ट से. पूजा के भाई साहब सरकारी नौकरी में हैं. हाल ही में उनका विवाह हुआ. शादी में करीब 110 मेहमान आए. किसी ने शगुन में 500 रुपये दिए, किसी ने 2 हजार तो कुछ खास करीबियों ने 25,000 से लेकर 50,000 रुपये तक के भारी-भरकम लिफाफे थमा दिए.

कैश की गिनती हुई तो उड़े होश

शादी निपटी, मेहमान विदा हुए. जब दूल्हे राजा और उनके परिवार ने बैठकर लिफाफे खोले और नोटों की गिनती शुरू की, तो उनके होश उड़ गए. कुल मिलाकर पूरे 10 लाख रुपये कैश इकट्ठा हो चुका था. अब जहां इस रकम को देखकर चेहरे पर खुशी आनी चाहिए थी, वहीं सरकारी बाबू के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गईं. उनके मन में डर बैठ गया कि कहीं 'कंगाली में आटा गीला' न हो जाए और इनकम टैक्स विभाग वाले इस 10 लाख रुपये के कैश को लेकर दरवाजे पर न आ धमकें. 

यह भी पढ़ें : साइड लोअर बर्थ पर आंटियों का कब्जा, बोली- बेटी तुम ऊपर वाली पर जाओ; फिर लड़की की बात सुनकर छा गया सन्नाटा

तो क्या सच में टैक्स देना होगा?

अब सवाल यह है कि कानून क्या कहता है? सोशल मीडिया पर भी इस बात को लेकर लंबी बहस छिड़ गई है. एक्सपर्ट्स की मानें तो आयकर कानून की धारा 56 के तहत, शादी के मौके पर दूल्हा-दुल्हन को मिलने वाले तोहफे चाहे वो कैश हो या सोना-चांदी टैक्स के दायरे से बाहर होते हैं. यानी इस पर कोई टैक्स नहीं लगता.

लेकिन यहां एक पेंच है. जानकारों का कहना है कि 'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी'. भले ही शादी के तोहफों पर टैक्स न लगे, लेकिन टैक्स विभाग से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. सबसे पहली बात, किसी एक व्यक्ति से दो लाख रुपये से ज्यादा का कैश नहीं होना चाहिए, वरना धारा 269ST के तहत मुसीबत खड़ी हो सकती है.

यह भी पढ़ें : लास वेगास में यूट्यूबर परमवीर की अमेरिकी लड़के से बहस, बोले- तुम्हारी हैसियत नहीं मुझे जॉब देने की

वकील की सलाह: अकाउंट ठीक रखें

अगर आप भी ऐसी किसी उलझन से बचना चाहते हैं, तो समझदारी इसी में है कि हर लिफाफे और उसे देने वाले मेहमान का एक ब्यौरा यानी लिस्ट बनाकर रख लें. कल को अगर टैक्स विभाग का कोई नोटिस आ भी जाए, तो आपके पास छाती ठोककर दिखाने के लिए सबूत होना चाहिए कि भाई साहब, यह पैसा हमारी शादी का शगुन है, कोई काली कमाई नहीं.

यह भी पढ़ें : घर बैठे काम करने के मिल रहे 57 लाख, लेकिन ऑफिस जाने पर 68 लाख का ऑफर; इंजीनियर ने पूछा-किसे चुनूं?

 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding Gift Box, Envelope With Money, Marriage Gifts For Friends, Marriage Gift Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com