विज्ञापन

बेजुबां के दर्द को समझा, अस्पताल में जख्मी बेसहारा के पास खड़ा रहा बुजुर्ग, वीडियो देख आंखों से छलक जाएंगे आंसू

Man helps injured stray dog: एक बुजुर्ग शख्स ने सड़क पर घायल आवारा डॉगी को अस्पताल पहुंचाया और पूरे इलाज के दौरान उसके पास ही खड़ा रहा, जिसका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है.

बेजुबां के दर्द को समझा, अस्पताल में जख्मी बेसहारा के पास खड़ा रहा बुजुर्ग, वीडियो देख आंखों से छलक जाएंगे आंसू
'इंसानियत अभी भी जिंदा है' सड़क के जख्मी कुत्ते को अस्पताल ले गया बुजुर्ग, देखभाल का वीडियो वायरल
Photos: @TheViditsharma/X

Street dog help video: कहते हैं कि इंसानियत धन-दौलत या बड़े ओहदे की मोहताज नहीं होती. इसका एक उदाहरण इन दिनों सोशल मीडिया पर देखने को मिल रहा है, जहां एक बुजुर्ग शख्स का बेजुबान जानवर के लिए ऐसा प्यार देखकर हर किसी की आंखों से आंसू छलक गए. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर मिले एक घायल आवारा डॉगी को एनिमल हॉस्पिटल ले जाता है और जब तक उसका इलाज चलता रहा, वो उसके पास ही खड़ा रहता है. इस वीडियो ने इंटरनेट पर लाखों लोगों का दिल जीत लिया है.

ये भी पढ़ें:-'हम चाइनीज नहीं, इंडियन हैं' अरुणाचल की बेटी का इमोशनल वीडियो इंटरनेट पर वायरल

जख्मी बेजुबान को पहुंचाया अस्पताल (Injured dog vet hospital viral)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर विदित शर्मा नाम के यूजर ने ये इमोशनल वीडियो शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, एक बुजुर्ग शख्स एक घायल आवारा कुत्ते को लेकर वेटरनरी अस्पताल पहुंचता है. डॉक्टर जब टेबल लिटाकर डॉगी की जांच कर रहा होता है, तब वो बुजुर्ग बिना किसी शिकायत के शांति से उसके ठीक बगल में खड़ा रहता है, ताकि जानवर खुद को अकेला या डरा हुआ महसूस न करे. उनका इस तरह डॉगी की केयर करना लोगों के दिलों को छू गया.

इंटरनेट पर लोगों ने दिल खोलकर की तारीफ (man stray dog treatment video)

वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया यूजर्स बुजुर्ग शख्स तारीफ करते नहीं थके. कई लोगों ने कहा कि, 'असली अमीर वही है जिसके दिल में दया हो.' वहीं कुछ यूजर्स इतने इमोशनल हो गए कि, 'उन्होंने उस बेजुबान के इलाज के खर्च में अपनी तरफ से फाइनेंशियली मदद देने की इच्छा भी जताई.'

ये भी पढ़ें:-58 लाख का पैकेज, अपना घर और कार फिर भी नहीं मिला कोई दूल्हा...'दुल्हन की मंडी' में फूट-फूटकर रोई महिला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stray Dog, Dog Rescue Video, Dog, Treatment, Dog Rescue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com