विज्ञापन
This Article is From May 25, 2025

VIDEO: शादी में फोटोशूट के दौरान दूल्हे के हाथ से छूटी दुल्हन, स्टेज पर औंधे मुंह गिरा कपल

Bride Groom Funny Video: वीडियो में दूल्हा-दुल्हन रोमांटिक अंदाज में फोटो के लिए पोज दे रहे होते हैं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा होता है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए आप भी दंग रह जाएंगे.

VIDEO: शादी में फोटोशूट के दौरान दूल्हे के हाथ से छूटी दुल्हन, स्टेज पर औंधे मुंह गिरा कपल

Couple Falls Off During Wedding Photoshoot: शादी के समारोहों में यादगार पलों को कैमरे में कैद करना आम बात है, लेकिन कभी-कभी ये पल कुछ ज्यादा ही यादगार बन जाते हैं. सोशल मीडिया पर शादी के फोटोशूट का एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दूल्हा-दुल्हन रोमांटिक अंदाज में शादी के पोज देते नजर आ रहे हैं, लेकिन इस बीच कुछ ऐसा हो जाता है, जिसे देखकर एक मिनट के लिए आप भी दंग रह जाएंगे. यह वीडियो पुराना है, लेकिन लोगों को खूब एंटरटेन कर रहा है.

फोटोशूट के दौरान गिरे दूल्हा-दुल्हन (Bride Groom Falls During Photoshoot)

वीडियो में देखा जा सकता है कि, दूल्हा अपनी दुल्हन को गोद में उठाकर फोटोशूट करवा रहा होता है. दोनों के चेहरे पर मुस्कान है और माहौल बेहद खुशनुमा है, लेकिन अचानक संतुलन बिगड़ता है और दोनों स्टेज पर ही नीचे गिर जाते हैं. यह दृश्य इतना अप्रत्याशित था कि वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो खूब देखा और शेयर किया जा रहा है. तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो में एक कपल शादी के दौरान वेडिंग फोटो शूट कराता नजर आ रहा है.

VIDEO देखने के लिए यहां क्लिक करें

फोटोशूट बना फिसलनशूट (Funny Wedding Moments)

वीडियो में देखा जा सकता है कि, किसी फिल्मी सीन की तरह ही दूल्हा-दुल्हन को स्टेज पर डांस करते हुए एक रोमांटिक पोज बना रहा होता है. इस बीच दोनों एक-दूसरे में खोये-खोये नजर आते हैं और अगले ही बैलेंस बिगड़ने के कारण स्टेज पर ही गिर जाते हैं. वीडियो के आखिर फ्रेम में दुल्हन दूल्हे के हाथ से छूटती नजर आती है, जिसके चलते वो फ्लोर पर गिर जाती है. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर हजारों बार देखा जा चुका है और लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग इसे मजेदार मान रहे हैं, तो कुछ इसे एक सबक के रूप में देख रहे हैं कि फोटोशूट के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए.

ये भी पढ़ें:-खिड़की के रास्ते सोफा डिलीवरी

लेखक के बारे में
img
शालिनी सेंगर
Senior Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Wedding, Bride Groom Funny Video, Photo Shoot, Bride, Groom, Bride Groom, Bride Groom Viral Video, Shadi Funny Video, Shadi Ka Video, Wedding Funny Videos, Wedding Viral Videos, Photoshoot Accident, Viral Photoshoot, Viral Funny Photoshoot, Couple Falls Off During Photoshoot, Wedding Photoshoot Funny Video, Wedding Photoshoot, Funny Photoshoot, Wedding Photoshoot Fail, Bride Groom Fall Video, Viral Wedding Video, Couple Falls During Photoshoot, Funny Wedding Moments, Wedding Mishap Video, Bride Groom Tumble, Wedding Video Viral, Indian Wedding Funny Video, Wedding Photoshoot Gone Wrong
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com