विज्ञापन
This Article is From Jan 27, 2021

कोलकाता में नौका पुस्कालय की शुरुआत, ‘यंग रीडर्स बोट लाइब्रेरी’ पर होंगी 500 किताबें

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम ने एक बुक स्टोर के साथ मिलकर बच्चों के लिए नौका पर एक पुस्कालय (Boat Library) की शुरुआत की है. राज्य में अपनी तरह की यह एक अनोखी पहल है.

कोलकाता में नौका पुस्कालय की शुरुआत, ‘यंग रीडर्स बोट लाइब्रेरी’ पर होंगी 500 किताबें
कोलकाता में नौका पुस्कालय की शुरुआत, ‘यंग रीडर्स बोट लाइब्रेरी’ पर होंगी 500 किताबें
कोलकाता:

पश्चिम बंगाल परिवहन निगम ने एक बुक स्टोर के साथ मिलकर बच्चों के लिए नौका पर एक पुस्कालय (Boat Library) की शुरुआत की है. राज्य में अपनी तरह की यह एक अनोखी पहल है. एक अधिकारी ने बताया, कि नौका पुस्तकालय का मकसद है कि पाठक हुगली नदी पर नौका की सवारी करते हुए और कोलकाता की सुदंरता का लुत्फ उठाते हुए किताबें पढ़ सकें. ‘यंग रीडर्स बोट लाइब्रेरी' पर बच्चों के लिए अंग्रेजी और बांग्ला भाषा की 500 किताबें उपलब्ध हैं.

अधिकारी ने कहा, ‘‘ नौका पुस्कालय पर पाठकों को तीन घंटे की यात्रा कराई जाएगी.'' उन्होंने बताया कि यह नौका मिलेनियम पार्क से शुरू होगी और बेलूर मठ जेटी तक जाएगी फिर वहां से वापस आएगी. इस पर मुफ्त ‘वाईफाई' की सुविधा भी उपलब्ध है. अधिकारी ने बताया कि बच्चों के लिए इसका शुल्क 50 रुपये और व्यस्कों के लिए 100 रुपये है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Boat Library, Boat Library In Kolkata, Young Readers Boat Library
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com