विज्ञापन

Blinkit डिलीवरी बॉय ने बताई एक महीने की कमाई, बोला- नई बाइक और फोन ले रहा हूं

Blinkit डिलीवरी पार्टनर के रूप में काम कर रहे युवक ने अपना अनुभव साझा किया. उसने बताया कि वह वीकडेज़ में 12 घंटे और वीकेंड पर 16 घंटे तक काम करता है.

Blinkit डिलीवरी बॉय ने बताई एक महीने की कमाई, बोला- नई बाइक और फोन ले रहा हूं
Blinkit डिलीवरी बॉय ने बताई एक महीने की कमाई

Viral News: चंडीगढ़ के एक युवक ने Blinkit डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम करने का अपना अनुभव साझा किया है. उसने बताया कि बीते एक महीने में उसका काफी अच्छा अनुभव रहा है. कोई खास शिकायत नहीं हैं. युवक ने बताया कि मैं वीकडेज़ (हफ़्ते के दिनों) में 12 घंटे और वीकेंड पर 16 घंटे काम करता हूं. उसका कहना है कि शनिवार और रविवार को बहुत ज्यादा ऑर्डर होता है. युवक ने अपनी रेडिट पोस्ट में Delivery Partner के रूप में काम करने की इच्छा रखने वालों को कुछ सलाह दी है. 

वीकेंड पर मिलता सबसे ज्यादा ऑर्डर

युवक ने रेडिट पोस्ट में बताया कि वह पिछले 1 महीने से ब्लिंकइट (Blinkit) डिलीवरी पार्टनर के तौर पर काम कर रहा है. वह चंडीगढ़ में ही काम करता है. वहां पर अलग-अलग सेक्टरों और घरों तक पहुंचना काफी आसान है. कमाई भी ठीक ठाक हो जाती है. उसने अपने पहले महीने की कमाई का ब्योरा दिया. रेडिट पोस्ट में उसने लिखा कि मैंने पहले महीने में करीब 39000 रुपये कमाए हैं.

बीते 1 महीने के दौरान उसे सबसे ज्यादा शनिवार और रविवार को ऑर्डर मिला था. वह नॉर्मल दिनों में 12 घंटे काम करता था, जबकि वीकेंड पर 16-16 घंटे तक काम किया. उसने अन्य लोगों को सलाह देते हुए बताया कि इंसेंटिव के लक्ष्य ठीक हैं और बोनस भी अच्छे मिलते हैं. अगर आप इसे पार्ट-टाइम भी करते हैं, तो अच्छी कमाई कर सकते हैं.

वह खुद लेने जा रहा नई बाइक

हालांकि, मेरी सलाह होगी कि अगर आपके पास अपनी बाइक है, तो भी आप एक EV (इलेक्ट्रिक वाहन) किराए पर ले लें. फिलहाल वह अपनी बाइक का इस्तेमाल करता है, लेकिन कभी-कभी भारी सामान ले जाने में काफी दिक्कत होती है. युवक ने बताया कि वह एक नया फोन और आगे एक नई बाइक लेने वाला है, जिसके लिए वह पैसे बचा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

अन्य युवकों को दी सलाह

अन्य Blinkit डिलीवरी पार्टनर को सलाह देते हुए कहा कि अगर आप भी ऐसा काम करने की सोच रहे हैं. अगर आपका शहर चंडीगढ़ की तरह अच्छे से प्लान किया गया है, तो आप ज़रूर इस काम के बारे में सोच सकते हैं. चंडीगढ़ में ट्रैफ़िक और घरों तक पहुंचना आसान है, और मेरी ट्रिप्स भी छोटी और बिना किसी परेशानी के पूरी हो जाती हैं.

साथ ही, यहां रहने वाले लोग काफी अमीर हैं, इसलिए मुझे अक्सर अच्छी टिप भी मिल जाती है. हालांकि, अगर आप शारीरिक रूप से कमज़ोर हैं, तो शायद यह काम आपके लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है, क्योंकि लगातार 12 घंटे काम करना किसी के लिए भी थका देने वाला हो सकता है.

यह भी पढ़ें | 'बहन के बच्चों को देख बूढ़ी मां में ताकत आ जाती है', अपने ही घर में भेदभाव से दुखी हुआ बेटा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Blinkit Delivery Agent Salary, Blinkit Delivery Boy Salary, Blinkit Delivery Partner Story, Blinkit Delivery Partners Salary, Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com