विज्ञापन

'बहन के बच्चों को देख बूढ़ी मां में ताकत आ जाती है', अपने ही घर में भेदभाव से दुखी हुआ बेटा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में एक बेटे ने अपनी मां पर बच्चों के बीच भेदभाव करने का गंभीर आरोप लगाया है. इस संवेदनशील मुद्दे को देखकर इंटरनेट यूजर्स दो गुटों में बंट गए हैं और अपने घरों की आपबीती शेयर कर रहे हैं.

'बहन के बच्चों को देख बूढ़ी मां में ताकत आ जाती है', अपने ही घर में भेदभाव से दुखी हुआ बेटा
इंस्टाग्राम पर बयां किया अपना दर्द तो सोशल मीडिया पर शुरू हो गई बहस.
insta@amitsinghrajput9292

VIRAL VIDEO: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसने बहुत ही संवेदनशील मुद्दे को हवा दे दी है. एक बेटे ने इंटरनेट पर अपनी मां के उस 'दोगले' व्यवहार का दर्द बयां किया है, जिससे शायद कई लोग अंदर ही अंदर जूझते हैं. अमित कुमार सिंह नाम के एक यूजर ने इंस्टाग्राम (@amitsinghrajput9292) पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में अमित बेहद दुखी मन से बताते हैं कि उनके माता-पिता उनके खुद के बच्चों और उनकी बहन के बच्चों में भारी भेदभाव करते हैं.

"बहन के बच्चों को ज्यादा प्यार करती है मां"

अमित का कहना है, "जब मेरी बहन और उसके बच्चे घर आते हैं, तो मेरी 60 साल की मां के शरीर में जैसे अचानक 40 साल जैसी फुर्ती आ जाती है. उनके लिए दौड़-दौड़कर खाना बनाना, भांजी को नहलाना-धुलाना और जाते समय जबरदस्ती जेब में पैसे ठूसना. मां के लिए यह सब बाएं हाथ का खेल हो जाता है. लेकिन जैसे ही मेरे बच्चों की देखभाल या उनके साथ वक्त बिताने की बारी आती है, तो मां अचानक बूढ़ी और लाचार हो जाती हैं. ऐसा लगता है जैसे उनकी हड्डियों में जंग लग गया हो और शरीर में कैल्शियम-आयरन की भारी कमी हो गई हो." 

WATCH VIDEO

इंटरनेट पर दो खेमों में बंटे लोग

इस वीडियो ने सोशल मीडिया यूजर्स को दो धड़ों में बांट दिया है. कमेंट सेक्शन में लोग खुलकर अपनी आपबीती साझा कर रहे हैं. 'satendra5701kumar' और 'singhkomal671' जैसे यूजर्स का कहना है कि यह सिर्फ अमित के घर की बात नहीं है, बल्कि देश के अमूमन हर दूसरे घर की यही कड़वी सच्चाई है. वहीं 'manishavishwakarma528' नाम की महिला ने बेहद भावुक होकर लिखा कि उन्हें ऐसा लगा जैसे किसी ने उनकी ही जिंदगी की दास्तान कैमरे के सामने बयां कर दी हो, क्योंकि उनके ससुराल में भी उनके बच्चों के साथ ऐसा ही सौतेला बर्ताव होता है.

वहीं, दूसरी तरफ, कई लोग मां के समर्थन में भी खड़े नजर आए. 'sunita.bhatnagar.5682' ने बहुत ही व्यावहारिक बात लिखते हुए कहा कि बेटी और उसके बच्चे तो साल-छह महीने में कुछ दिनों के लिए मेहमान बनकर आते हैं, इसलिए उनका ज्यादा लाड़-प्यार होना बिल्कुल स्वाभाविक है. कुछ यूजर्स जैसे 'savitri74186' और 'offficeal____boy' ने इस बात पर कड़ी नाराजगी जताई. उनका कहना था कि अपनी ही मां की इस तरह सरेआम सोशल मीडिया पर बदनामी करने से बेहतर है कि लोग अपने माता-पिता की कदर करना सीखें और घर की बातें घर में ही सुलझाएं.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Instagram Viral, Viral Video, Family Dispute, Social Media Reaction, Khabar Zara Hatke 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com