सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल.
- सलमान खान का पुराना वीडियो वायरल.
- वन विभाग के साथ बैठे नजर आ रहे हैं.
- दो मिनट का वीडियो देसीट्यूब नामक के पेज ने अपलोड किया है.
नई दिल्ली:
Salman Khan को 20 साल पुराने काले हिरण मामले (Blackbuck Poaching Case) में दोषी पाए जाने के बाद 5 साल की सजा सुनाई गई. जोधपुर सेंट्रल जेल में दो दिन बिताने के बाद सलमान शनिवार दोपहर (7 अप्रैल को) जमानत पर रिहा हुए. जमानत मिलने के दो दिन बाद सोमवार रात उन्होंने ट्विटर पर फैन्स का शुक्रिया अदा किया. सलमान खान दो दिन तक ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में बने रहे. इसी बीच उनका इसी केस का एक पुराना वीडियो वायरल हुआ. जिसमें वो वन विभाग के साथ बैठे नजर आ रहे हैं. जहां वो घबराए हुए नजर आ रहे हैं.
सलमान खान ने भतीजे के साथ यूं की मस्ती, बोले- देखो सिक्स पैक ऐब्स, Video हुआ वायरल
ये दो मिनट का वीडियो देसीट्यूब नामक के पेज ने अपलोड किया है. इस वीडियो को 26 जुलाई 2012 को पोस्ट किया गया था. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान के हाथ में सिगरेट का पैकेट है और वो कुछ पन्नों पर साइन करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अब तक 20 मिलियन्स व्यूज मिल चुके हैं.
जमानत मिलने के दो दिन बाद Salman Khan हुए इमोशनल, लिखा- मुझपर उम्मीद न खोने के लिए शुक्रिया...
देखें वीडियो-
बता दें, गुरुवार को जोधपुर की सीजेएम कोर्ट ने सलमान खान को 20 साल पुराने काले हिरण के शिकार से जुड़े मामले में दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सज़ा और 10,000 रुपये के जुर्माने की सज़ा सुनाई थी, जिसके बाद उन्हें कोर्ट से सीधे जोधपुर सेंट्रल जेल भेज दिया गया था.
सलमान के लिए इमोशनल हुईं बहन अर्पिता, लिखा- मेरी ताकत, मेरी खुशी, मेरी जिंदगी, मेरी दुनिया...
जोधपुर कोर्ट ने इस मामले में अन्य सभी आरोपियों - सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम को बरी कर दिया था. सलमान खान के खिलाफ जजमेंट 196 पेज का है. जोधपुर के चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट (CJM) की अदालत में सज़ा पर बहस के दौरान जहां सरकारी वकील ने अधिकतम सजा की मांग की थी, वहीं सलमान के वकील ने कम से कम सजा दिए जाने का अनुरोध किया था.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Salman Khan, Blackbuck Poaching Case, Salman Khan Old Video, Viral Video