विज्ञापन

जब चिड़िया ने इंसान पर जताया भरोसा, कैमरे में कैद हुआ दिल छू लेने वाला पल, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान

सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है. जिसमें एक युवक नन्ही चिड़िया को ड्रॉपर से नारियल पानी पिलाता नजर आता है. चिड़िया बिना डरे उसके पास आती है और भरोसे के साथ पानी पीती है.दोनों की ये प्यारी दोस्ती इंटरनेट पर खूब पसंद की जा रही है.

जब चिड़िया ने इंसान पर जताया भरोसा, कैमरे में कैद हुआ दिल छू लेने वाला पल, वीडियो देख चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान
वायरल वीडियो
सोशल मीडिया

किसी चिड़िया के नजदीक फटको तो वो उड़ान भरने में जरा सी भी देर नहीं लगाती. इंसानों पर बहुत मुश्किल से भरोसा करने वाला जीव होती हैं चिड़ियाएं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो आपकी इस सोच को बदल सकता है. ये वीडियो इतना खूबसूरत है कि आप शायद इसे बार बार देखने पर मजबूर हो जाएंगे. और, ये लगने लगेगा कि इंसानियत पर भरोसा पंछियों को भी होता है. एक लड़के और पंछी के बीच का मासूम सा रिश्ता लोगों के दिलों को छू रहा है और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

भरोसे की ऐसी मिसाल 

वीडियो किसी गांव का ये सेमी रूरल एरिया का लगता है. आपको इस वीडियो में जमीन पर बैठा युवक नजर आएगा. जो अपने पास रखे नारियल को फोड़ रहा है. उसके पास एक ग्लास भी है. वो नारियल को फोड़ता है और ग्लास में नारियल का पानी निकाल लेता है. इस दौरान एक नन्हीं सी चिड़िया उसके आसपास मंडराती नजर आती है. शायद आपको हैरानी भी हो कि जब वो युवक जोर जोर से नारियल तोड़ रहा है तब भी वो चिड़िया उड़ क्यों नहीं रही है. आमतौर पर पक्षी इंसानों से दूरी बनाकर रखते हैं. लेकिन इस चिड़िया का बर्ताव अलग नजर आता है. 

युवक का कारनामा

वो युवक नारियल का पूरा पानी ग्लास में डाल लेता है. उसके बाद एक ड्रॉपर उठाता है और चिड़िया को पानी पिलाता है. चिड़िया भी शायद इसी पल का इंतजार कर रही थी. वो बहुत तसल्ली से युवक की तरफ जाती है और ड्रॉपर से पानी पीने लगती है. इस दौरान चिड़िया न तो उड़ने की कोशिश करती है. न डरती है. बल्कि उसे देखकर लगता है कि इस युवक को उसके बीच ये रोज का सिलसिला है. भरी गर्मी में ये युवक उसकी प्यास बुझाने का जरिया बना है. इस खूबसूरत और प्यारे रिश्ते को इंटरनेट पर ढेर सारा प्यार मिल रहा है. लोग इस रिश्ते की तारीफ में कमेंट्स भी कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 7,200 रुपये किलो... शख्स ने बताई US में बिक रही भिंडी की कीमत, वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Bird Viral Video, Zara Hatke
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com