विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2022

सीएम भगवंत मान की शादी में पहुंचे राघव चड्ढा, ट्विटर पर शेयर कीं खास तस्वीरें, केजरीवाल भी हुए शामिल

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में शामिल हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने शादी की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. 

सीएम भगवंत मान की शादी में पहुंचे राघव चड्ढा, ट्विटर पर शेयर कीं खास तस्वीरें, केजरीवाल भी हुए शामिल
सीएम भगवंत मान की शादी में पहुंचे राघव चड्ढा, ट्विटर पर शेयर कीं खास तस्वीरें

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की शादी में शामिल हुए आम आदमी पार्टी (आप) के नेता राघव चड्ढा ने शादी की कई तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं. 

48 वर्षीय भगवंत मान गुरप्रीत कौर से अपने चंडीगढ़ स्थित घर पर एक बेहद निजी समारोह में शादी हुई. शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा शामिल हुए.

मान की यह दूसरी शादी है. वह 2015 में अपनी पहली पत्नी से अलग हो गए थे और उनके दो बच्चे हैं - बेटी सीरत कौर (21) और बेटा दिलशान (17).

गुरप्रीत कौर ने 2018 में मेडिकल की पढ़ाई पूरी की. वह 3 बहनों में सबसे छोटी हैं. उन्होंने इस साल की शुरुआत में पंजाब चुनाव के दौरान मान के प्रचार अभियान में सहायता की थी. AAP के चुनाव में कांग्रेस को हराने के बाद भगवंत मान मुख्यमंत्री बने.

गुरप्रीत कौर का परिवार कुरुक्षेत्र के पेहवा इलाके से है. उनके पिता इंद्रजीत सिंह एक किसान हैं.

उसकी बहनें विदेश में रहती हैं. मान के करीबी सूत्रों ने कहा, कि उन दोनों के परिवारों में कई साल पुराना संबंध है.

उसके चाचा गुरिंदर जीत ने एनडीटीवी को बताया कि गुरप्रीत हमेशा पढ़ाई में अच्छी थी.

उसने 4 साल पहले हरियाणा के एक निजी विश्वविद्यालय से एमबीबीएस पूरा किया. पेहवा में उसके पड़ोसियों ने बताया, कि उन्हें मीडिया के माध्यम से पता चला कि वह मुख्यमंत्री से शादी कर रही है.

एक पड़ोसी ने एएनआई के हवाले से कहा, "हम दुल्हन को गोपी के नाम से जानते हैं. सुबह ही हमें पता चला कि उसकी शादी पंजाब के मुख्यमंत्री से हो रही है."

कुल्लू में बादल फटा, कई लोग बाढ़ में बहे

लेखक के बारे में
img
संज्ञा सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghav Chadha AAP, Raghav Chadha, Bhagwant Mann Marriage Pics, Bhagwant Mann Wedding Photos
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com