विज्ञापन

परिणीति चोपड़ा ने क्यों की राघव चड्ढा से शादी, बताया 1 मैरिज रूल, कहा- हम दोनों बिल्कुल अलग-अलग दुनिया से आते हैं  

परिणीति चोपड़ा ने खुलासा किया कि वह एक कामयाब इंसान से शादी करना चाहती थीं, जो विनम्र हो और उनकी तरह मिडल क्लास परिवार में पला बढ़ा हो. 

परिणीति चोपड़ा ने क्यों की राघव चड्ढा से शादी, बताया 1 मैरिज रूल, कहा- हम दोनों बिल्कुल अलग-अलग दुनिया से आते हैं  
परिणीति चोपड़ा ने कहा था राजनेता से कभी शादी नहीं करूंगी, फिर क्यों की राघव चड्ढा से शादी
नई दिल्ली:

परिणीति चोपड़ा की लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. उन्होंने सितंबर 2023 में राजनेता राघव चड्ढा से शादी की थी. जबकि इससे पहले उनका एक वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने शादी से पहले कहा था कि वह किसी राजनेता से कभी शादी नहीं करेंगी. लेकिन किस्मत से उन्हें राघव चड्ढा मिले. लेकिन फैंस जानना चाहते होंगे कि राज्यसभा के सदस्य और राजनेता राघव चड्ढा में ऐसी क्या खूबियां थीं, जो मना करने के बावजूद उनका राजनेता पर दिल आ गया और एक्ट्रेस ने अपना रूल आइडियल पार्टनर के लिए तोड़ दिया. 

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा का बॉन्ड

नेटफ्लिक्स की शक ट्रस्ट नो वन के प्रमोशन के दौरान नयनदीप रक्षित को दिए इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने अपनी शादी के बारे में बात की और राघव चड्ढा के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बताया. उन्होंने कहा, "मेरे और राघव के रिश्ते में चुनौतियां और भी ज्यादा थीं. वह दिल्ली में रहते हैं और मैं मुंबई में." उन्होंने आगे कहा कि दोनों बिल्कुल अलग-अलग दुनिया से आते हैं. वह जहां एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और राघव की राजनीतिक दुनिया है. दो परिवारों को एक साथ ला रहे थे, जिसके लिए जरूरी था कि दोनों के बीच अच्छी समझ हो. 

ये भी पढ़ें- 3 साल तक सिनेमाघरों में चली 57 साल पुरानी फिल्म, रोमांटिक गाने में शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना अलग की थी शूटिंग, आज तक नहीं दिखा फैंस को फर्क

परिणीति और राघव का मैरिज रूल

परिणीति चोपड़ा ने बताया कि शुरूआत में दोनों जानते थे कि रिश्ते को निभाना है. इसलिए उन्होंने एक-दूसरे को बराबरी का दर्जा दिया. एक्ट्रेस ने कहा, "इसके अलावा कोई और रास्ता नहीं था. हम दोस्तों की तरह हैं और असल में बराबरी के हैं. हम अपने करियर या बाहरी दुनिया की चीजों को अपने रिश्ते के बीच नहीं लाते." इसके अलावा परिणीति ने बताया कि जब दोनों अपने पर्सनल स्पेस में होते हैं और नाइट सूट पहनते हैं तो यह उनके रिश्ते का सबसे शुद्ध पल होता है. 

परिणीति चोपड़ा ने आगे एक रूल के बारे में बताया कि वह एक-दूसरे करियर को सपोर्ट करेंगे. उन्होंने कहा, "राघव और मैं बहुत क्लियर थे. हमारी पर्सनल लाइफ बहुत प्योर और नॉर्मल रहेगी. यह उतनी ही बोरिंग और नीरस होगी, जितनी एक कपल हो सकती है. तो जब वह बाहर होते हैं और मैं घर पर होती हूं. मैं बाहर होती हूं और वह घर पर तो हम सपोर्ट करेंगे." 

कैसा जीवनसाथी चाहती थीं परिणीति चोपड़ा

इतना ही नहीं परिणीति ने बताया कि उनका हमेशा से सपना था कि वह किसी ऐसे व्यक्ति से शादी करेंगी, जो सफल हो और उनकी "भागदौड़ भरी जिंदगी" को समझे, लेकिन इसके साथ ही वह विनम्र हो और उनकी तरह ही मिडिल-क्लास बैकग्राउंड से हो. शरमाते हुए उन्होंने कहा, "मुझे राघव में ये सभी खूबियां मिलीं." बता दें कि 2023 में शादी के बाद 19 अक्टूबर, 2025 को परिणीति और राघव एक बेटे के पेरेंट्स बने, जिन्होंने अपने दोनों का नाम जोड़कर 'नीर' रखा. 

ये भी पढे़ं- जावेद अख्तर का लिखा 18 साल पुराना गाना, बेटे-बहू ने दिवंगत पिता का नहीं किया श्राद्ध, अंजान ने दिलाई भूत को मुक्ति, हर बेटे के लिए देखना जरूरी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Raghav Chadha, Parineeti Chopra Marriage, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com