विज्ञापन

पिता के विरोध के बावजूद बेटे ने छोड़ दी दिल्ली में इंजीनियर की नौकरी, बोला- YouTube से बहुत पैसा कमाया

सॉफ्टवेयर इंजीनियर इसरार मलिक ने पिता के विरोध के बावजूद नौकरी छोड़कर फुल-टाइम कंटेंट क्रिएशन करने का फैसला किया है. वह जॉब छोड़ने के बाद पहली बार सहारनपुर में अपने गांव गए हैं.

पिता के विरोध के बावजूद बेटे ने छोड़ दी दिल्ली में इंजीनियर की नौकरी, बोला- YouTube से बहुत पैसा कमाया
पिता के विरोध के बावजूद बेटे ने छोड़ दी दिल्ली में इंजीनियर की नौकरी
Instagram/technicalisrar

Viral Video: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने नौकरी छोड़ दी. इंजीनियर के पिता उसके नौकरी छोड़ने के फैसला का विरोध कर रहे थे. पिता का कहना था कि यह एक स्थिर जॉब है, लेकिन सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपने मन का सुनने हुए नौकरी को छोड़ने का फैसला किया. नौकरी छोड़ने वाले युवक का यूट्यूब चैनल भी है, जिससे उसकी अच्छी कमाई हो रही है. इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए एक वीडियो में बताया कि वह अपनी सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ने के बाद पहली गांव गया है. 

Oracle ERP जैसी कंपनियों में की नौकरी

सॉफ्टवेयर इंजीनियर रहे Israr Malik के यूट्यूब पर कई चैनल हैं. वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में गंगोह के रहने वाले हैं. उन्होंने Oracle ERP और.NET जैसी कई कंपनियों में सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी की. करीब 1 हफ्ते पहले इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए वीडियो में इसरार मलिक ने बताया कि मैंने सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ दी.

इसरार मलिक के पास है 2 सिलवर प्ले बटन

इस दौरान उन्होंने वीडियो में कहा कि मैंने फैसला किया है कि मैं Full-Time अपने YouTube Channels पर काम करूंगा. उनके Technical Israr यूट्यूब चैनल पर 4.5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. इसरार मलिक ने बताया कि उनके पास 3 सिलवर प्ले बटन हैं. इसके साथ उन्होंने एक और नए वेंचर की शुरुआत की है.

जॉब छोड़ने के फैसले के खिलाफ थे पिता 

इंस्टाग्राम पर एक अन्य वीडियो में इसरार ने बताया कि सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जॉब छोड़ने के बाद में मैं पहली बार अपने गांव में जा रहा हूं. उन्होंने बताया कि इंजीनियर की नौकरी छोड़ना उनके लिए बहुत मुसीबत वाली बात थी, क्योंकि इसरार के पिता नहीं चाहते हैं कि वह जॉब छोड़ें. 

यह भी पढ़ें | 9 टू 5 जॉब वाली लड़की ने बिना लोन के खरीदा 70 लाख का घर, बताया- बचत का सही फॉर्मूला

इसरार बोले- यूट्यूब और जॉब से बहुत पैसा कमाया

पिता का कहना है कि नौकरी में स्टेबल इनकम होती है, इसरार ने अपने फैसले को लेकर अपने पिता को बहुत अच्छे से समझाया, फिर भी वह नहीं समझे. इसरार मलिक ने बताया कि पिता के विरोध के बावजूद उन्होंने नौकरी छोड़ने का फैसला किया. वह 2017 से कंटेंट क्रिएशन का काम कर रहे हैं.

2019 उन्होंने टेक्निकली YouTube channel बनाया था. 2015 से 2017 तक वह नोएडा में रहे और फिर 2017 से अब तक दिल्ली में रहे. इसरार मलिक ने बताया कि उन्होंने YouTube और जॉब से बहुत अच्छा पैसा बनाया. दिल्ली में प्लॉट लिया. उसके बाद दिल्ली में अपना घर बनाया. अब वह सॉफ्टवेयर इंजीनियर की नौकरी छोड़ पहली गांव पहुंचे हैं. 

यह भी पढ़ें | यूरोप में नौकरी के लिए बिहारी मजदूर का फर्राटेदार अंग्रेजी में इंटरव्यू, विदेशी बोला- 'मेरी तरफ से तुम पास हो'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, Viral News, YouTube, YouTube Career, Saharanpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com