BuffetGPT: जब भी किसी शादी में जाते हैं, तो खाने के लिए बहुत अच्छी-अच्छी और अगल डिश मिलती है, जिन्हें देखने के बाद दिमाग कन्फ्यूज हो जाता है कि क्या खाएं और क्या नहीं खाएं. अक्सर कई लोगों का शादी का खाना देखकर ही पेट भर जाता है और 1-2 चीज से ज्यादा कुछ भी नहीं खा पाते, जिसके बाद पछतावा होता है कि ये चीज नहीं खाई या फिर वो चीज नहीं खा पाए. हालांकि, अब शादी में डिश चुनने के लिए ज्यादा सोचने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके लिए AI टूल आपकी मदद करेगा.
यह भी पढ़ें:- Roka at Metro Station: लड़की के घर नहीं पहुंचे, तो मेट्रो स्टेशन पर ही कर दिया रोका, अनोखी सगाई सेरेमनी का Video Viral
बेंगलुरु के एक टेक एक्सपर्ट ने दावा किया है कि उसने एक ऐसा AI टूल बनाया है, जो भारतीय शादियों के बुफे की सबसे आम समस्या-गलत खाने की चीजें चुन लेना का हल कर सकता है. पंकज, जो बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर प्रोफेशनल हैं, ने X (ट्विटर) पर पोस्ट किया कि भारतीय शादियों के बुफे “धोखा” जैसे होते हैं, क्योंकि लोग भरपूर खाना देखकर कुछ भी उठा लेते हैं और बाद में पछताते हैं कि काश कुछ और चखा होता. इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने BuffetGPT नाम का एक AI टूल बनाया है. यह AI पूरा बुफे स्कैन करके आपके लिए एक पर्सनल खाने का प्लान तैयार करता है. क्या पहले खाना है, क्या बाद में और कैसे बेस्ट ऑप्शन चुनने हैं.
indian wedding buffet is a scam. i always leave regretting something. so i built BuffetGPT 😠
— Pankaj (@the2ndfloorguy) February 6, 2026
an ai agent that scans entire buffet and gives you a game plan.
it uses computer vision to detect every dish, then optimizes what to eat, what to skip, and how much based on actual… pic.twitter.com/yLxEf17LSJ
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर पंकज के इस आइडिया को खूब पसंद किया. कमेंट सेक्शन देखकर साफ पता चलता है कि सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे मजेदार और क्रिएटिव दोनों माना. एक यूजर ने मजाक में लिखा कि उस समस्या का हल ढूंढने के लिए शुक्रिया, जो किसी के पास थी ही नहीं. एक अन्य व्यक्ति ने सुझाव दिया कि टूल में ऐसा फीचर भी होना चाहिए, जो कैटरर की रिव्यू देखकर अच्छे रेटिंग वाले खाने को पहले सुझाए. एक यूजर ने लिखा कि ये कमाल है! तुमने सोचा कैसे? AI का असली इस्तेमाल तो यही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं