विज्ञापन

MSc और B.Ed की डिग्री, फिर भी चला रहा Rapido, नौकरी के लिए पैसेंजर से लगाई गुहार, लड़की ने X पर शेयर की स्टोरी

Rapido Rider Asks Passenger For Job Leads: साक्षी नाम की एक X (Twitter) यूजर ने बताया कि वह ऑफिस से घर लौटने के लिए रैपीडो बुक करती हैं. रास्ते में राइडर उनसे बातचीत करने लगा और राइडर ने कहा कि वह किसी भी तरह का काम ढूंढ रहा है, ताकि अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सके.

MSc और B.Ed की डिग्री, फिर भी चला रहा Rapido, नौकरी के लिए पैसेंजर से लगाई गुहार, लड़की ने X पर शेयर की स्टोरी
Rapido Rider ने पैसेंजर से जॉब के लिए पूछा
file photo

एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक रैपीडो राइडर की कहानी शेयर की, जिसके पास पोस्ट ग्रेजुएट डिग्रियां हैं, लेकिन आज वह जीवन चलाने के लिए बाइक चलाने पर मजबूर है. साक्षी नाम की एक X (Twitter) यूजर ने बताया कि वह ऑफिस से घर लौटने के लिए रैपीडो बुक करती हैं. रास्ते में राइडर उनसे बातचीत करने लगा और जानना चाहा कि वह क्या काम करती हैं. जब साक्षी ने बताया कि वह नौकरी करती हैं, तो राइडर ने कहा कि वह किसी भी तरह का काम ढूंढ रहा है, ताकि अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी कर सके. उसने साक्षी से यह भी पूछा कि क्या वह उसे कहीं रेफर कर सकती हैं.

यह भी पढ़ें:- अब ऑफिस और मीटिंग में पहुंचने में नहीं होगी देरी, Google Maps का ये खास Feature करेगा मदद, फोन में तुरंत करें सेटिंग

Rapido राइडर के पास MSc और B.Ed की डिग्री

साक्षी ने अपनी पोस्ट में लिखा कि कुछ दिन पहले, काम से लौटने के बाद मैंने रैपीडो बुक किया. अचानक उसने पूछा कि मैं क्या काम करता हूं. जब मैंने उसे बताया कि मेरे पास नौकरी है, तो उसने कहा कि वह अपनी रोज की जरूरतों को पूरा करने के लिए कोई भी काम ढूंढ रहा है. उसने पूछा कि क्या मैं उसे कहीं रेफर कर सकता हूं. इसी मकसद से, मैंने उसकी पढ़ाई के बारे में पूछा और मैं हैरान रह गई.

रैपीडो राइडर ने मैथमेटिक्स में बैचलर, मैथमेटिक्स में मास्टर और B. Ed. किया हुआ है. इसके अलावा लगभग 5-6 साल सरकारी टीचिंग एग्जाम की तैयारी में बिताए, लेकिन आज, वह गुजारा करने के लिए रैपिडो चलाता है. साक्षी ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि हम स्टूडेंट्स से कहते रहते हैं कि मेहनत से पढ़ाई करो, डिग्री लो, एग्जाम की तैयारी करो और ज़िंदगी स्टेबल हो जाएगी, लेकिन क्या होता है जब कोई सब कुछ सही करता है और फिर भी उसके पास कोई पक्की नौकरी नहीं होती.

लोगों ने शेयर की अपनी कहानियां

एक यूजर ने बताया कि वह छह साल तक मार्केटिंग एजेंसी चलाते थे और कुल 16 करोड़ का रेवेन्यू कमाया, लेकिन नए क्लाइंट न मिलने की वजह से एजेंसी बंद करनी पड़ी. उन्होंने कहा कि वह नौ महीने से बेरोजगार थे और हाल ही में गुजारा चलाने के लिए Blinkit में पिकर की नौकरी शुरू की है. एक अन्य यूज़र ने लिखा कि यह वह सच्चाई है जिसके बारे में कोई बात नहीं करता. उन्होंने कहा हमेशा बात मेहनत की कमी की नहीं होती. कभी-कभी सिस्टम में उन लोगों के लिए जगह ही नहीं होती, जिन्होंने हर चीज सही की हो.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com