Blinkit: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवा अपने Blinkit में पहले दिन का अनुभव बताते हुए दिख रहा है. लोग उसकी खुशमिजाजी देखकर उसकी खूब तारीफ कर रहे हैं. इस छोटे से वीडियो में मनीष अस्वर अपने दोस्त के साथ साइकिल पर डिलीवरी करते हुए दिखाई देते हैं. मनीष पीछे की सीट पर बैठकर वीडियो रिकॉर्ड कर रहे हैं, जबकि उनका दोस्त साइकिल चला रहा है. वीडियो में मनीष की खुशी, मुस्कान और उत्साह साफ दिखाई देता है और यही बात लोगों को बहुत पसंद आई.
यह भी पढ़ें:- Flight Booking Tips: हमेशा क्यों घटती-बढ़ती रहती हैं फ्लाइट टिकट की कीमत, सस्ते में बुकिंग करने का ये है सबसे अच्छा समय
वीडियो में मनीष कहते हैं, आज मेरा Blinkit में पहला दिन है. हमें पहला ऑर्डर मिल गया था और हमने दे भी दिया. ये रहा दूसरा ऑर्डर है. डिलीवरी के दौरान उन्हें पता चला कि एक ऑर्डर तो उनके ही पड़ोसी का था. वीडियो में मनीष खुशी-खुशी अपने दिन का अनुभव शेयर कर रहे हैं. इसके साथ इस वीडियो का इंस्टाग्राम यूजर भी बहुत पसंद कर रहे हैं.
मनीष ने हसते हुए कहा कि मुझे लगा था किसी को पता नहीं चलेगा, लेकिन सबको पता चल गया. काम में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए. वीडियो के एक और हिस्से में मनीष बताते हैं कि उन्होंने अपनी छोटी-सी शिफ्ट में कितनी कमाई की, वे कहते हैं, आज मैंने Blinkit से डेढ़ घंटे में 65 रुपये कमाए. मैं बस ये बताना चाहता हूं कि आप पार्ट-टाइम में कुछ भी कर सकते हैं. जैसे मैंने साइकिल से काम किया और 1.5 घंटे में 65 रुपये कमा लिए.
सोशल मीडिया पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
मनीष अस्वर की सीधी-सादी बात, ईमानदारी और उनकी मासूम मुस्कान ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया. लोगों ने उनकी पॉजिटिव सोच और खुश रहने के अंदाज की खूब तारीफ की. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने लिखा कि यह इस बारे में नहीं है कि आप क्या करते हैं, यह इस बारे में है कि आप इसे कैसे करते हैं, प्रेरणादायक.
एक अन्य यूजर ने लिखा कि काम छोटा था या उसे कमतर महसूस हुआ. इसी वजह से उन्होंने कहा कि काम में शर्म नहीं करनी चाहिए. मेरे हिसाब से वे भी वैसा ही काम कर रहे हैं जैसा दूसरे करते हैं. यह इस बारे में नहीं है कि आप क्या और कहां करते हैं. यह इस बारे में है कि आप अपने काम से खुश हैं या नहीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं