विज्ञापन

Roka at Metro Station: लड़की के घर नहीं पहुंचे, तो मेट्रो स्टेशन पर ही कर दिया रोका, अनोखी सगाई सेरेमनी का Video Viral

Roka at Metro Station: एक वीडियो में लड़के की बुआ और लड़की के बीच बातचीत दिखाई देती है. बुआ नाराज होकर कहती हैं कि “हम दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं” दोनों के बीच की बातचीत में थोड़ा तनाव, बेसब्री और भावनाएं साफ दिखती हैं और मेट्रो पर ही रोका कर दिया जाता है.

Roka at Metro Station: लड़की के घर नहीं पहुंचे, तो मेट्रो स्टेशन पर ही कर दिया रोका, अनोखी सगाई सेरेमनी का Video Viral
मेट्रो स्टेशन पर ही कर दिया रोका
Social Media

Roka at Metro Station: सोशल मीडिया पर आज के समय में सब कुछ देखने को मिल जाता है. चाहे ड्रामेबाजी हो या फिर प्यार भरे वीडियो सब कुछ देखने को मिलता है. इस कड़ी में सोशल मीडिया पर एक प्यारा और थोड़ा ड्रामेटिक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल अपना रोका और रिंग सेरेमनी मेट्रो स्टेशन पर करता दिख रहा है. वीडियो खास इसलिए है क्योंकि इसमें जगह, भावनाएं और परिवार की पूरी भागदौड़, सब कुछ एक साथ दिखता है. वीडियो की शुरुआत में दूल्हा बनने वाला लड़का और उसका परिवार मेट्रो स्टेशन पर दुल्हन का इंतजार करते हुए दिखाई देते हैं. समय बीतने पर लड़के की बुआ नाराज होकर वहां से जाने लगती हैं, लेकिन लड़का उन्हें रोककर थोड़ा और इंतजार करने के लिए मना लेता है. इसी दौरान लड़का लगातार फोन पर अपनी होने वाली पत्नी से बात करता रहता है, उसे समझाता है, उसका हौसला बढ़ाता है और उसकी लोकेशन जानकर सब कुछ कोऑर्डिनेट करता है.

यह भी पढ़ें:- ट्रांसजेंडर ने लड़की पर थूका, मेट्रो स्टेशन पर पैसे देने से मना किया तो हो गया हंगामा, Video में कैद हुई पूरी घटना

आगे वीडियो में क्या दिखा?

जब लड़की आखिरकार मेट्रो स्टेशन पहुंचती है, तो वीडियो में लड़के की बुआ और लड़की के बीच बातचीत दिखाई देती है. बुआ नाराज होकर कहती हैं कि “हम दो घंटे से इंतजार कर रहे हैं” दोनों के बीच की बातचीत में थोड़ा तनाव, बेसब्री और भावनाएं साफ दिखती हैं.

मेट्रो प्लेटफॉर्म पर ही हुआ रोका

इसके बाद बुआ अचानक घोषणा करती हैं कि अब रोका यहीं मेट्रो स्टेशन पर होगा. फिर लड़की अपने पापा को फोन कर के कहती है. “पापा, ये लोग दो घंटे से मेट्रो स्टेशन पर इंतजार कर रहे हैं, आप सुनो तो सही. इस पर बुआ कहती है रोका हो के ही रहेगा. फिर बुआ कैमरे वाले (जो लड़के का दोस्त होता है) को बोलती हैं कि सब ठीक से रिकॉर्ड करना. वह तो यहां तक कहती हैं कि यह वीडियो लड़की के पापा को भेजना, ताकि उन्हें सबका सबूत मिल जाए. इसके बाद परिवार वहीं मेट्रो स्टेशन पर छोटा, लेकिन पूरा रोका समारोह कर देता है.

हालांकि, यह अभी साफ नहीं है कि वीडियो सच में हुआ है या फिर कंटेंट बनाने के लिए वीडियो है. आजकल सोशल मीडिया पर हर दिन नए‑नए ट्रेंड और रील्स बन रहे हैं, जिस वजह से असली और एक्टिंग के बीच का फर्क मिटता जा रहा है. इसीलिए कई लोग यह समझ नहीं पा रहे कि यह घटना सच है या सिर्फ शो.

Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com