विज्ञापन

फ्री का खाना देखते ही टूट पड़े लोग, बेंगलुरु के टेक फेस्ट का वीडियो देख लोग बोले...

बेंगलुरु के टेक फेस्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. क्लिप में आप देखे सकते हैं कि जैसे ही फ्री फूड का काउंटर खुला, लोग लाइन से हटकर खाने में टूट पड़े.

फ्री का खाना देखते ही टूट पड़े लोग, बेंगलुरु के टेक फेस्ट का वीडियो देख लोग बोले...
​4 मिनट में चट हो गया सारा नाश्ता. (X Screenshot @gauravkheterpal)

सोशल मीडिया पर बेंगलुरु के एक बड़े टेक इवेंट का वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो को देखकर लोग हैरान भी हैं और मजे भी ले रहे हैं. क्योंकि बात ही कुछ ऐसी है. अक्सर हममें से ज्यादातर लोग सोचते हैं कि लोग टेक कॉन्फ्रेंस या बड़ी-बड़ी मीटिंग्स में कुछ नया सीखने या बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स से मिलने जाते हैं. लेकिन बेंगलुरु से आई के इस वीडियो ने कुछ और ही कहानी बयां की. 

​4 मिनट में खाली हो गए सारे रैक

एक सोशल मीडिया यूजर ने इस इवेंट का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि यह व्यू किसी शादी या भंडारे का नहीं है, बल्कि भारत के सिलिकॉन वैली कहे जाने वाले बेंगलुरु के एक बहुत ही बड़े टेक इवेंट का है. यूजर के मुताबिक, सुबह 11:01 बजे नाश्ते के रैक पूरी तरह भरे हुए थे. लोग फ्री के स्नैक्स और पेस्ट्रीज पर ऐसे टूटे कि ठीक 4 मिनट बाद, यानी 11:05 बजे तक एक-एक रैक पूरी तरह खाली हो चुका था.

​यूजर ने यह भी बताया कि लोगों में फ्री खाने को लेकर इतनी जल्दबाजी थी कि उन्होंने वहां काम कर रहे वॉलंटियर्स तक को साइड कर दिया और काउंटर से सामान ले लिया.

इस वीडियो के सामने आते ही इंटरनेट पर एक नई बहस छिड़ गई है. वीडियो पोस्ट करने वाले ने तंज कसते हुए लिखा, दूसरे देशों में लोग कॉन्फ्रेंस में कुछ नया सीखने जाते हैं, लेकिन हमारे यहां लोग फ्री का सामान और पेट भरकर फ्री का खाना खाने जाते हैं.

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और कमेंट्स भी कर रहे हैं. 

साफ़ तौर पर कहूं तो ऑर्गनाइज़र्स ने बहुत बढ़िया काम किया, ब्रेकफ़ास्ट, लंच और हाई टी के अलावा ये एक्स्ट्रा स्नैक्स देना एक बहुत अच्छा जेस्चर था. और वो भी ऐसी कॉन्फ़्रेंस के लिए जिसके टिकट अटेंडीज़ के लिए फ़्री थे.

काश ऑडियंस भी ठीक से पेश आती और समझती कि यह कोई जितना चाहो उतना लूट लो वाला ऑफ़र नहीं है!

वहीं एक वक्ति वे कमेंट में लिखा, टॉप 5-स्टार होटलों में होने वाले कई बड़े इंडस्ट्री इवेंट्स में भी ऐसा ही होता है. लंच और डिनर के समय नेटवर्किंग के लिए अचानक बहुत सारे लोग आ जाते हैं. वे बस फ्री खाना-पीना करने आते हैं और फिर चले जाते हैं. मुझे हमेशा हैरानी होती है कि ऐसा क्यों है.

ये भी पढ़ें- फ्रिज में रखते ही सूख जाता है नींबू? जानिए स्टोर करने का सही तरीका, लंबे समय तक रहेगा फ्रेश

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Free Food, Viral Video, Bengaluru Tech Fest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com