विज्ञापन

'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो किसी Gen-Z नेता को बनाएंगे शिक्षा मंत्री', तेलंगाना CM का बड़ा बयान

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने एक बड़ा बयान दिया है. पेपर लीक के खिलाफ हुए आंदोलन की सफलता के बाद उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी पीएम बने तो किसी जेन-जी नेता को शिक्षा मंत्री बनाने की कोशिश करेंगे.

'राहुल गांधी प्रधानमंत्री बने तो किसी Gen-Z नेता को बनाएंगे शिक्षा मंत्री', तेलंगाना CM का बड़ा बयान
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी.
NDTV
  • तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी ने कहा कि अगर राहुल गांधी पीएम बनते हैं तो किसी जेन-जी नेता को शिक्षा मंत्री बनाएंगे.
  • रेवंत रेड्डी ने चुनाव लड़ने की उम्र भी 25 से घटाकर 21 साल किए जाने की मांग की है.
  • उन्होंंने कहा कि चुनाव लड़ने के लिए उम्र घटाने का प्रस्ताव विधानसभा के विशेष सत्र से पास कराया जाएगा.
हैदराबाद:

पेपर लीक पर चले कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इसे भारत में Gen-Z की बड़ी जीत बताई जा रही है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन में बड़ी संख्या में जेन-जी शामिल थे, उनका विरोध का तरीका भी अलग ही था. इस आंदोलन की सफलता के बाद विपक्षी दलों ने युवाओं की जमकर तारीफ की है. अब तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि अगर राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं तो किसी जेन-जी नेता को शिक्षा मंत्री बनाएंगे. 

राहुल पीएम बने तो जेन-जी को बनाएंगे शिक्षा मंत्रीः रेड्डी

शनिवार को आंदोलन समाप्त होने के बाद हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी ने कहा कि यदि राहुल गांधी प्रधानमंत्री बनते हैं, तो वह यह सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी लेंगे कि जेन-ज़ेड का कोई नेता केंद्रीय शिक्षा मंत्री बने.

उन्होंने कहा, "मैं इंडिया गठबंधन से बात करूंगा और हर दल के नेताओं से मिलूंगा. सड़कों पर आवाज उठाने के बाद इन युवाओं को सिर्फ घर नहीं लौटना चाहिए. उन्हें संसद तक पहुंचना चाहिए ताकि जेन-ज़ेड की आवाज दुनिया भर में सुनी जा सके."

चुनाव लड़ने की उम्र 25 से घटाकर 21 साल की जाने की मांग

साथ ही तेलंगाना सीएम ने चुनाव लड़ने की न्यूनतम उम्र को घटाने की भी मांग की. उन्होंने कहा कि तेलंगाना सरकार जल्द ही विधानसभा का विशेष सत्र बुलाकर एक प्रस्ताव पारित करेगी, जिसमें केंद्र सरकार से लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ने की न्यूनतम आयु 25 वर्ष से घटाकर 21 वर्ष करने की मांग की जाएगी.

पेपर लीक के मुद्दे पर निकला कैंडल मार्च

नीट पेपर लीक मुद्दे पर आयोजित कैंडल मार्च को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने दावा किया कि जेन-ज़ेड (Gen Z) के आंदोलन ने "56 इंच के सीने" को पराजित किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिया. इस मार्च में उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, कई मंत्री, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) के नेता तथा बड़ी संख्या में युवा शामिल हुए.

यह भी पढे़ं - प्रधान के इस्तीफे पर अभिजीत ने कहा-आंदोलन जारी रहेगा, फिर दो घंटे में क्या हुआ कि मान गई CJP

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Telangana CM, Telangana CM A Revanth Reddy, Gen-Z Movement, Gen-z Protest, CJP Protest
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com