विज्ञापन

बेलारूस की लड़की भारतीय युवक को ले गई अपने गांव, बोली- हमें पुलिस स्टेशन जाना पड़ा

बेलारूस की ट्रैवल व्लॉगर Ana Kutsava ने Instagram पर हुई बातचीत के बाद भारतीय ट्रैवल व्लॉगर डॉ. आलोक जायसवाल को अपने शहर मोगिलेव और दादी का गांव वाला घर दिखाया.

बेलारूस की लड़की भारतीय युवक को ले गई अपने गांव, बोली- हमें पुलिस स्टेशन जाना पड़ा
बेलारूस की लड़की भारतीय युवक को ले गई अपने गांव
Instagram/ana.kutsava

Viral Video: इंस्टाग्राम पर बातचीत के बाद बेलारूस की एक लड़की भारतीय ट्रैवल व्लॉगर को अपना दिखाने लेकर गई. बेलारूसी लड़की ने इंस्टाग्राम पर भारतीय ट्रैवल व्लॉगर डॉ. आलोक जायसवाल के साथ के कई वीडियो पोस्ट किए हैं. उसने बताया कि इस दौरान हम बेलारूस में पुलिस स्टेशन भी गए. बेलारूसी लड़की अक्सर भारतीय कल्चर और भारत से जुड़े वीडियो बनाती रहती है. उसने भारतीय परिवार के साथ भी वीडियो बनाए हैं. लड़की के अकाउंट पर भारतीय परिवार के साथ के भी वीडियो पोस्ट हैं.  

एना भी आएगी भारत

बेलारूस की रहने वाली लड़की का नाम Ana Kutsava है. वह भी एक ट्रैवल व्लॉगर है और अक्सर घूमने फिरने के वीडियो बनाती रहती है. Ana भारत घूमने के बारे में सोच रही है, इसके लिए वह पहले से तैयारी कर रही है. एना के अनुसार, भारतीय ट्रैवल व्लॉगर के साथ मुलाकात की कहानी इंस्टाग्राम से शुरू हुई. एना की पोस्ट के मुताबिक, भारतीय ट्रैवल व्लॉगर आलोक जायसवाल ने एना से पूछा कि क्या वह मिंस्क (Minsk) से है? आलोक ने कहा कि वह बेलारूस की ट्रिप प्लान कर रहा है. 

भारतीय ट्रैवल व्लॉगर पहुंचा बेलारूस

इसके बाद दोनों के बीच बातचीत आगे बढ़ी और भारतीय ट्रैवल व्लॉगर आलोक बेलारूस जा पहुंचे. अशोक एक MBBS डॉक्टर हैं. इसके साथ ही वह एक ट्रैवलर व्लॉगर भी हैं. वह अब दुनिया के करीब 10 देश घूम चुके हैं, जिनमें रूस, बेलारूस, मिस्र, अफगानिस्तान समेत अन्य देश हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 84 हजार से अधिक फॉलोवर्स हैं, जबकि यूट्यूब चैनल पर भी करीब 90 हजार सब्सक्राइबर हैं. 

Belarus Girl Takes Indian Travel Vlogger To Her Village

Photo Credit: Instagram/ana.kutsava

लड़की ने दिखाया अपनी दादी का घर

बेलारूस घूमने गए आलोक बेलारूस की लड़की एना के साथ उसके गांव पहुंचे. भारतीय ट्रैवलर ने एना कुत्सावा की दादी घर देखा. एक पोस्ट में एना ने बताया कि मैंने अपने भारतीय दोस्त को बेलारूस में अपनी दादी का 'दाचा' (गांव वाला घर) दिखाया. बेलारूसी लड़की ने कहा कि वह पहले मिन्स्क गया था, लेकिन हमने लगभग 2 हफ्ते पहले ही मोगिलेव में मिलने का प्लान बना लिया था और आखिरकार हम मिल ही गए.

यह भी पढ़ें | 101 घंटे तक बिना रुके उड़ती रही बाज 'अलंग', 5,700 KM पार कर सोमालिया पहुंची अमूर फाल्कन

मैंने उसे मोगिलेव की कुछ खूबसूरत जगहें दिखाईं. हमने नीपर नदी के किनारे सैर की और शहर के मुख्य हिस्से को देखा. रास्ते में हमें एक पुराना घर मिला. अगले दिन मैंने उसे अपनी दादी का 'दाचा' (गांव वाला घर) दिखाया, और यहां तक कि हमें पुलिस स्टेशन भी जाना पड़ा. ये दिन बहुत दिलचस्प रहे, और मेरे पास आपके साथ साझा करने के लिए अभी बहुत कुछ है. एना ने बताया कि हमने शहर में दो दिन बिताए. हम एक-दूसरे को बहुत अच्छे से नहीं जानते थे, लेकिन मैं उसे अपना शहर, मोगिलेव दिखाना चाहती थी.

हमने पहले से कुछ भी तय नहीं किया था, सब कुछ बस मौके पर ही तय हुआ, लेकिन मुझे लगता है कि उसे यह पसंद आया. एना ने कहा कि मुझे मेहमानों का स्वागत करना और दूसरों के यहां जाना बहुत पसंद है. मुझे लगता है कि अलग-अलग संस्कृतियों को करीब से देखना, यात्रा करना और वहां के स्थानीय लोगों के जीवन के बारे में जानना, यह सब बहुत ही वास्तविक और शानदार अनुभव होता है... और इसका माहौल भी बहुत बढ़िया होता है. 

यह भी पढ़ें | भारत में दुनिया का सबसे छोटा गांव 'कागती', एक घर में रहते हैं सिर्फ 3 लोग; गिरती थी 8-10 फुट बर्फ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Travel Vlogger, Indian Travel Vlogger NRI Experience, Travel Vlogger Video, Travel Vlogger Viral Video, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com