विज्ञापन
This Article is From Jan 30, 2019

VIDEO: 7 फुट का अजगर ऐसे ले रहा था Shower के मजे, मालिक ने खोला दरवाजा तो हुआ ऐसा

ऑस्ट्रेलिया में साउदर्न क्वीनलैंड में एक परिवार को पता चला कि उनके बाथरूम में अजगर आया है, जो शॉवर की तरफ देख रहा था. जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया. 

Also Read in
VIDEO: 7 फुट का अजगर ऐसे ले रहा था Shower के मजे, मालिक ने खोला दरवाजा तो हुआ ऐसा

ऑस्ट्रेलिया में गर्मी और बारिश बहुत पड़ती है. इन मौसम में मगरमच्छ और सांप लोगों के घरों तक पहुंच जाते हैं. ऑस्ट्रेलिया में इस समय बहुत गर्मी पड़ रही है. ऐसे में गर्मी से बचने के लिए सांप घरों में घुस रहे हैं. सांप घर में ऐसी जगह घुस रहे हैं जहां पानी हो या फिर ठंडी जगह हो. ऑस्ट्रेलिया में लोगों को सौचालय में हमेशा डर बना रहता है. ऐसी ही एक वीडियो सामने आया है जहां अजगर शॉवर में लिपटा देखा गया. ऑस्ट्रेलिया में साउदर्न क्वीनलैंड में एक परिवार को पता चला कि उनके बाथरूम में अजगर आया है, जो शॉवर की तरफ देख रहा था. जिसके बाद उन्होंने तुरंत स्नेक कैचर को बुलाया. 

7 फेरे लेने के तुरंत बाद हो गया दूल्हा-दुल्हन का तलाक, खाने के वक्त फेकने लगे एक दूसरे पर बरतन

प्यासा अजगर प्यास बुझाने के लिए बाथरूम में आया था. शॉवर में पानी टपक रहा था. जिसको पीने के लिए वो शॉवर के नीचे आकर टपकते हुई बूंदों को पीने लगा. स्नेक कैचर ने वीडियो रिकॉर्ड कर फेसबुक पर डाला है. जहां देखा जा सकता है कि वो शॉवर के नीचे आकर पानी पी रहा है. स्नेक कैचर ने सांप को पकड़ा और बाथरूम से बाहर निकाल दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. 

सलवार कमीज में बुजुर्गों को मारने आया Killer, मौत के घाट उतारने के बाद किया ऐसा

देखें  VIDEO:

 

 

स्नेक कैचर ल्यूक हंटली ने कहा- 'ये सच है कि बाथरूम में पहुंचने के बाद सांप शॉवर तक पहुंच गया था. वह कांच के दरवाजे में फंस गया था, ऐसे में वो न बाहर जा सकता था न अंदर जा सकता था. ऐसे में उसने शॉवर की तरफ जाने की कोशिश की क्योंकि वहां से पानी टपक रहा था. जिसको वो पीने की कोशिश कर रहा था, क्योंकि वो बहुत प्यासा था.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Southern Queensland, Python, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com