विज्ञापन
This Article is From Sep 19, 2019

पानी में आराम कर रहा था शख्स, अचानक पीछे से आ गई शार्क और फिर... देखें VIDEO

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) में बड़ा हादसा होने से बच गया. एक ड्रोन ने पानी में आराम कर रहे शख्स की जान शार्क से बचाई. पिछले गुरुवार को ये ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था.

Also Read in
पानी में आराम कर रहा था शख्स, अचानक पीछे से आ गई शार्क और फिर... देखें VIDEO
ड्रोन ने इस तरह पानी में आराम कर रहे शख्स की बचाई शार्क से जान.

ऑस्ट्रेलिया (Australia) के न्यू साउथ वेल्स (New South Wales) में बड़ा हादसा होने से बच गया. एक ड्रोन ने पानी में आराम कर रहे शख्स की जान शार्क से बचाई. पिछले गुरुवार को ये ड्रोन वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया था. वीडियो में देखा जा सकता है कि सर्फर पानी में आराम कर रहा था और उसी वक्त पीछे से शार्क आ गई. Independent की खबर के मुताबिक, उस वक्त क्रिस्टोफर जॉयस ड्रोन से शार्क को फुटेज ले रहे थे. तभी उन्होंने देखा कि एक शार्क सर्फर की तरफ तैरती हुई आ रही है. उन्होंने ड्रोन के जरिए शख्स की जान बचाई. 

ये भी पढ़ें: भारत में सेना सर्वाधिक भरोसेमंद, राजनेताओं पर सबसे कम भरोसा, सर्वेक्षण में सामने आई बात

जॉयस ने ड्रोन के जरिए जैसे ही शार्क को शख्स की तरफ जाता देखा तो ड्रोन के स्पीकर सिस्टम के जरिए उनको संदेश भेजा. उन्होंने स्पीकर पर जोर से चिल्लाया- 'शार्क, शार्क, शार्क. पानी से तुरंत निकलो.' अलर्ट मिलने के बाद सर्फर तुरंत किनारे की ओर चला गया. 

ये भी पढ़ें: कबूतरों की पॉटी पर बात कर रहे थे अमेरिकी सांसद, तभी कबूतर ऊपर से कर गया Potty, देखें VIDEO

News 5 Cleveland की रिपोर्ट के मुताबिक, जॉयस ने अनुमान लगाया कि शार्क की लंबाई 13 फीट थी. ये शायद ब्रॉन्ज व्हेल या ग्रेट वाइट व्हेल थी. जॉयस ने कहा- 'मैंने ड्रोन का उपयोग करते हुए वेर्री समुद्र में कई शार्क देखी हैं. लेकिन यह पहली बार है जब मैं स्पीकर सिस्टम से किसी को चेतावनी देने में सक्षम हुआ हूं. यह पहली बार है जब मैंने शार्क को व्यक्ति की तरफ जाते देखा है.'

ये भी पढ़ें: भारत घूमने आया दुनिया का सबसे अमीर जुआरी, पहनी थी इतनी महंगी घड़ी जितने में आ जाए घर और कार

इसी साल जुलाई में ऐसी ही घटना हुई थी, जहां एक शख्स ने फ्लोरिडा के बीच में एक शार्क को ड्रोन के जरिए देखा. वो उनके बच्चों के पास तैर रही थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, New South Wales, Drone Save Surfer From Shark
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com