विज्ञापन
This Article is From May 03, 2019

हाईवे पर मिला तीन आंख वाला सांप, तस्‍वीरें वायरल

ऑस्‍ट्रेलिया के उत्तरी इलाके के एक हाईवे से तीन आंखों वाला सांप बरामद किया. नॉर्दन टेरिटरी पार्क और वाइल्‍डलाइफ के अधिकारियों ने इस सांप की फोटो को फेसुबक पर अपलोड कर दिया.

हाईवे पर मिला तीन आंख वाला सांप, तस्‍वीरें वायरल

हाल ही में वन्‍य जीव अधिकारियों ने ऑस्‍ट्रेलिया के उत्तरी इलाके के एक हाईवे से तीन आंखों वाला सांप बरामद किया. नॉर्दन टेरिटरी पार्क और वाइल्‍डलाइफ के अधिकारियों ने इस सांप की फोटो को फेसुबक पर अपलोड कर दिया. फिर क्‍या था देखते ही देखते यह फोटो वायरल हो गई.

फेसबुक पर हुआ एकतरफा प्यार, लड़की ने किया मिलने से मना तो लड़के ने उठा लिया ये कदम

बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक सांप असल में एक अजगर था और मार्च में जब उसे बरामद किया गया तब वह महज तीन महीने का था. हालांकि दुर्भाग्‍यवश कुछ ही हफ्तों बाद उसकी मृत्‍यु हो गई. आपको बता दें कि साप अर्नहेम हाईवे पर पाया गया था. 

नाई की दुकान में मर्दों की शेविंग और चंपी करती हैं ये लड़कियां, कुछ ऐसी है पीछे की कहानी, देखें VIDEO

वन्‍य अधिकारी रे चाटो के मुताबिक, "यह असाधारण बात है कि इस विकृति के बावजूद सांप इतने लंबे समय जक जीवित रहने में सफल रहा. पिछले हफ्ते वह मरने से पहले तक खाने के लिए संघर्ष कर रहा था." 

ट्रैफिक कैमरे में फोटो क्लिक कराने आ गए पक्षी, वायरल हो रहा है ये मजेदार वीडियो

नॉर्दन टेरिटरी पार्क एंड वाइल्‍डलाइफ के मुताबिक, "सांप की तीसरी आंख भी काम कर रही थी और ऐसा लगता है कि विकृति आनुवांशिक थी." 

नॉर्दन टेरिटरी पार्क एंड वाइल्‍डलाइफ ने फेसबुक पर सांप की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, "यह सांप असाधारण है. एक्‍स-रे में भी खुलासा हुआ है कि सांप के दो सिर नहीं बल्‍कि एक ही खोपड़ी और एक अतिरिक्‍त आंख है. उसकी तीनों आंखें काम कर रही हैं."

खबर लिखे जानें तक इस पोस्‍ट को 8 हजार कमेंट और 13 हजार से ज्‍यादा शेयर मिल चुके हैं. फेसबुक पोस्‍ट पर आए एक कमेंट के मुताबिक, "यह सांप वाकई बेहद खास और डरावना है लेकिन संदर है." 

एक दूसरे यूजर ने लिखा, "यह जानना दिलचस्‍प होगा कि आंख की वजह से उसे खाने में दिक्‍कत आती है या नहीं." 

वन्‍य जीव अधिकारियों के मताबिक सांपों में विकृति का होना आम बात है. गौरतलब है कि इससे पहले अक्‍टूबर में अमेरिका के केंटुकी इलाके में एक कपल ने अपने आंगन से दो सिर वाला सांप बरामद  किया था.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Three-eyed Snake, Viral Photo
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com