सोशल मीडिया पर इन दिनों एक कलाकार का हुनर लोगों का दिल जीत रहा है. वायरल वीडियो में एक शख्स बेकार और खराब पड़ी ट्यूब लाइट को ऐसा नया रूप दे रहा है कि देखने वाले हैरान रह गए. कबाड़ समझी जाने वाली ट्यूब लाइट से वह बेहद खूबसूरत पक्षी तैयार कर रहा है. यही वजह है कि यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है.
कबाड़ से बनाई शानदार कलाकृति
वीडियो में आप देख सकते हैं कि कलाकार सबसे पहले पुरानी ट्यूब लाइट की किनारी को सावधानी से तोड़ता है. इसके बाद उसके अलग-अलग हिस्सों को आग में पिघलाकर एक सुंदर पक्षी की आकृति तैयार करता है. उसकी बारीकी और मेहनत देखकर हर कोई उसकी तारीफ कर रहा है.
करोड़ों लोगों ने देखा वीडियो
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर kamalesh_sarkar98 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो के कैप्शन में "Amazing Bird Making Using Waste Tube Light" लिखा गया है. अब तक इस वीडियो को 7.77 करोड़ (77.7 मिलियन) से ज्यादा बार देखा जा चुका है, जबकि करीब 19 लाख (1.9 मिलियन) लाइक्स मिल चुके हैं.
कमेंट में लोग कर रहे तारीफ
वीडियो पर लोग कलाकार की क्रिएटिविटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि अंकल, आपकी क्रिएटिविटी कमाल की है. लेकिन कृपया सेफ्टी ग्लव्स जरूर पहनिए. दूसरे यूजर ने लिखा कि ग्रेट स्किल सर जी. वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'All that toxic chemicals inhalation'.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: ऑफिस का AC खराब हो गया, Gen Z कर्मचारी चले गए कैफे, HR को बोला- AC ठीक होने के बाद वापस आएंगे
यह भी पढ़ें: स्पेन में आज भी वायरल हो रहा भारत का गिल्ली-डंडा, सोशल मीडिया लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह भी पढ़ें: ईमानदारी की मिसाल! होटल कर्मचारी ने लौटाए 40 लाख के सोने के गहने, सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं