Arshdeep Singh Dance Video: ढोल की थाप, रोशनी से जगमग शाम और चारों तरफ क्रिकेट का जुनून…कोलंबो की फिजा में कुछ अलग सा करारापन महसूस हुआ. टीम इंडिया जैसे ही श्रीलंका पहुंची, माहौल जश्न में बदल गया, लेकिन असली रंग तब जमा, जब तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने मुस्कुराते हुए डांस स्टेप्स दिखा दिए. India vs Pakistan T20 2026 के महामुकाबले से पहले यह लम्हा फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं. सोशल मीडिया पर Arshdeep Singh dance और Team India in Colombo तेजी से ट्रेंड कर रहा है. अब नजरें सिर्फ मैदान पर होने वाले उस बड़े मुकाबले पर टिक गई हैं, जहां हर रन और हर विकेट की अपनी अहमियत होगी.
ये भी पढ़ें:-पेट्रोल पंप पर NO SMOKING का लगा ऐसा बोर्ड, सिर्फ 1 लाइन की चेतावनी से हिल गया पूरा इंटरनेट
कोलंबो में टीम इंडिया का जोरदार स्वागत (Grand Welcome in Colombo)
India vs Pakistan T20 2026 महामुकाबले से पहले टीम इंडिया श्रीलंका की राजधानी कोलंबो पहुंच चुकी है. टी20 विश्व कप 2026 के इस अहम मुकाबले से पहले भारतीय टीम का पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ शानदार इस्तकबाल हुआ. मुख्य कोच Gautam Gambhir सबसे आगे नजर आए, जबकि Hardik Pandya भी टीम के साथ दिखे. नई दिल्ली में नामीबिया को हराने के बाद भारतीय टीम पूरे जोश में है. सोशल मीडिया पर Team India in Colombo का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
VIDEO | Sri Lanka: Pacer Arshdeep Singh joins Sri Lankan dancers stationed to welcome the team in a traditional fashion. Team India arrived in Colombo ahead of the India–Pakistan T20 World Cup clash. Head coach Gautam Gambhir led the contingent out of the airport, while batter… pic.twitter.com/w8HxsReuF2
— Press Trust of India (@PTI_News) February 13, 2026
अर्शदीप का डांस बना चर्चा का सबब (Arshdeep Steals the Show)
जहां बाकी खिलाड़ी मुस्कुरा कर नजारा देख रहे थे, वहीं अर्शदीप सिंह ने माहौल को और रंगीन बना दिया. उन्होंने फिल्म धुरंधर में Akshaye Khanna के अंदाज में डांस कर सबका दिल जीत लिया. उनके स्टेप्स देखकर Axar Patel भी हंसी नहीं रोक पाए. अर्शदीप सिंह का यह डांस वीडियो अब फैंस के बीच चर्चा का सबब बन चुका है. यह हल्का-फुल्का लम्हा टीम के आत्मविश्वास को भी दिखाता है.
New Delhi ✈️ Colombo
— BCCI (@BCCI) February 14, 2026
🎥 𝙏𝙧𝙖𝙫𝙚𝙡 𝘿𝙞𝙖𝙧𝙞𝙚𝙨 with #TeamIndia 😎#T20WorldCup | #MenInBlue pic.twitter.com/ydS83omczx
मैदान पर भी दमदार रिकॉर्ड (Strong Record on the Field)
T20 World Cup 2026 में अर्शदीप अब तक दो मैचों में तीन विकेट ले चुके हैं. उनका औसत 18 और इकॉनमी 7.71 रही है. Pakistan के खिलाफ भी उनका रिकॉर्ड मजबूत है, चार टी20 में सात विकेट उनके नाम हैं. कोलंबो के R Premadasa Stadium में होने वाला यह मुकाबला ग्रुप ए की टॉप पोजीशन तय कर सकता है, हालांकि बारिश की आशंका भी जताई जा रही है. कोलंबो में अर्शदीप का डांस सिर्फ एक पल था, लेकिन असली इम्तिहान अब मैदान पर होगा. फैंस को उम्मीद है कि उनका यही जोश पाकिस्तान के खिलाफ जीत में बदलेगा.
ये भी पढ़ें:-न्यूयॉर्क को टक्कर दे रहा है बेंगलुरु का किराया! 2BHK का किराया सुन...पकड़ लेंगे सिर
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं