Viral Petrol Pump Poster: पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की कतार, हवा में हल्की सी पेट्रोल की खुशबू और कोने में लगा एक बोर्ड…आम तौर पर लोग उसे देखे बिना आगे बढ़ जाते हैं, लेकिन इस बार एक लाइन ने ऐसा कमाल किया कि लोग रुककर पढ़ने लगे, मुस्कुराने लगे और फिर मोबाइल निकालकर फोटो लेने लगे.

क्या लिखा था बोर्ड पर (Petrol Pump Warning Poster)
वायरल वीडियो में दिख रहा है कि पेट्रोल पंप पर एक बोर्ड लगा है जिस पर लिखा है, 'नो स्मोकिंग…आपकी जिंदगी कीमती नहीं होगी, मगर हमारा पेट्रोल बहुत कीमती है.' आमतौर पर पेट्रोल पंप पर साधारण चेतावनी लिखी होती है, लेकिन इस लाइन ने लोगों का ध्यान खींच लिया. लोग बोर्ड पढ़कर मुस्कुरा रहे हैं और उसकी फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं.
Someone give this petrol pump owner an award 😭😭😭
— Fundamental Investor ™ 🇮🇳 (@FI_InvestIndia) February 10, 2026
Itna Sach nahin Bolna tha 🔥🔥🔥#FI pic.twitter.com/iARFHbUPMW
सोशल मीडिया पर छाया बोर्ड (petrol pump no smoking)
यह वीडियो रेडिट और अन्य प्लेटफॉर्म पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई यूजर्स ने इसे जबरदस्त हास्य बताया, तो कुछ ने कहा कि संदेश भले तीखा हो, लेकिन असरदार है. कुछ लोगों का मानना है कि इस तरह की लाइन पढ़कर कोई भी सिगरेट जलाने से पहले दो बार जरूर सोचेगा. वहीं कुछ ने इसे थोड़ा कड़वा मजाक भी कहा.
ये भी पढ़ें:-ऑटो रिक्शा की पिछली सीट पर सोती बेटी और आगे जिंदगी चलाता पिता, यह वीडियो आंखें भिगो देगा
क्यों जरूरी है यह संदेश (Social Media Trending Board)
पेट्रोल बेहद ज्वलनशील पदार्थ है. उसके पास धूम्रपान करना बड़ा हादसा बन सकता है. आम चेतावनियां अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं, लेकिन जब बात थोड़े व्यंग्य और अलग अंदाज में कही जाए, तो ज्यादा असर करती है. यह बोर्ड दिखाता है कि सुरक्षा का संदेश अगर दिलचस्प अंदाज में दिया जाए, तो वह ज्यादा लोगों तक पहुंचता है. हंसी के साथ-साथ एहतियात भी जरूरी है.
ये भी पढ़ें:-कोई कह दो कि ये झूठ है...महीने का 2 लाख रुपये कमाता है ये ड्राई क्लीनर, महिला ने समझाया पूरा गणित
Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं