विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2018

अनुष्का शर्मा ने सूट पहनकर विराट के साथ क्लिक कराई फोटो, पीछे हंसते दिखे रवि शास्त्री

हाई कमीशन ऑफ इंडिया ने टीम इंडिया को डिनर पर बुलाया था. जहां विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ डिनर करने पहुंचे थे. अनुष्का टीम इंडिया की बस में खिलाड़ियों के साथ पहुंची. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

अनुष्का शर्मा ने सूट पहनकर विराट के साथ क्लिक कराई फोटो, पीछे हंसते दिखे रवि शास्त्री
अनुष्का शर्मा ने सूट पहनकर विराट के साथ क्लिक कराई फोटो.
टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा चल रहा है. टी-20 सीरीज जीतने और वनडे सीरीज हारने के बाद 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है. पहला टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया का इंग्लैंड से अगला मुकाबला लॉर्ड्स में होगा. जिसे क्रिकेट का मक्का कहा जाता है. मैच से पहले पूरी टीम इंडिया डिनर करने पहुंची. हाई कमीशन ऑफ इंडिया ने टीम इंडिया को डिनर पर बुलाया था. जहां विराट कोहली अनुष्का शर्मा के साथ डिनर करने पहुंचे थे. अनुष्का टीम इंडिया की बस में खिलाड़ियों के साथ पहुंची. सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं.

VIDEO: मैच हारने के बाद इंग्लैंड फैन्स ने भारतीयों को रोका, पूछा- कहां है अब तुम्हारा विराट कोहली
 

एक और तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें विराट कोहली और अनुष्का शर्मा बस में साथ बैठे हैं. जहां दोनों स्माइल करते हुए फोटो क्लिक करा रहे हैं. वहीं रवी शास्त्री पीछे से मुस्कुरा रहे हैं. बस के अंदर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. 

Virat Kohli ने इंग्लैंड खिलाड़ी को दी फ्लाइंग KISS, फिर ऐसे पूरा किया अपना बदला
 

लंदन में हाई कमीशन ऑफ इंडिया ने टीम इंडिया को डिनर पर इनवाइट किया. टीम इंडिया ट्रेडीशनल ड्रेस में पहुंची थी. वहीं अनुष्का शर्मा पिस्ता ग्रीन रंग के सूट में पहुंची थीं. जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं. डिनर के बाद पूरी टीम इंडिया ने हाई कमीशन ऑफ इंडिया के साथ फोटो क्लिक कराई. जिसमें अनुष्का शर्मा भी मौजूद थीं. 

अनुष्का शर्मा की बिंदी ने लूटा विराट कोहली के फैन्स का दिल, सूट में दिखा देसी अवतार

बता दें, पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 31 रन से हराया है. टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबाजी कुछ खास नहीं रही. विराट कोहली के अलावा कोई बल्लेबाज क्रीज पर नहीं टिक सका. पहली पारी में विराट कोहली ने 149 रन बनाए और दूसरी पारी में 51 रन की पारी खेली. टीम इंडिया के पास लॉर्ड्स टेस्ट जीतकर सीरीज में वापसी करने का सुनहरा मौका है. 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anushka Sharma, Virat Kohli, Team India, High Commission Of India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com