- बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी की शादी में 5-7 लाख लोगों के खाने का भव्य इंतजाम किया गया था
- शादी के लिए 25 बीघा जमीन में 8 पंडाल बनाए गए थे और 50 लाख गुलाब जामुन तैयार किए गए थे
- भोज में देसी और चाइनीज खाने के साथ 150 तरह के व्यंजन परोसे गए जिनमें लिट्टी चोखा और शाही पुलाव शामिल थे
बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी विदा होकर अपने ससुराल जा चुकी हैं लेकिन इस शाही शादी के चर्चे लोगों की जुबान से हट ही नहीं रहे. 25 नवंबर को बिहार का मोकामा दुल्हन की तरह सजा था. शादी में दूल्हा, दुल्हन और वीवीआईपी मेहमानों के जमावड़े के साथ ही सबसे ज्यादा चर्चा दावत की थी. दरअसल अनंत सिंह ने बेटी की शादी में 5-7 लाख लोगों के खाने का इंतजाम किया था.
शादी की दावत के लिए 25 बीघा जमीन में 8 पंडाल लगाए गए थे.दूर-दूर से पहुंचे मेहमानों के लिए 50 लाख गुलाब जामुन बनाए गए थे. दावत के लिए 25 जगहों पर खाना बनाया गया.देसी खाने से लेकर चाइनीज तक सबकुछ शादी के शाही मेन्यू में था. टबों में रसगुल्ले और गुलाब जामुन भरे हुए थे.बिहार के लोगों ने शायद ही इतनी बड़ी शादी बिहार में पहले कभी देखी होगी. रसगुल्ला छेना बनने के लिए दूध के टैंकर मंगवाए गए थे. पाइप से दूध खान बनाने वाली जगहों पर पहुंचाया गया था. 150 पकवान मेहमानों को परोसे गए.
अनंत सिंह की बेटी की शादी की दावत में क्या-क्या?
- 30,00,000 रसगुल्ले
- 50,00,000 गुलाब जामुन
- 52 परत वाला खाजा
- मालपुआ
- काजू कतली
- मिठाई के लिए 10,000 लीटर दूध
- 1,000 किलो पनीर
- बिहार का मशहूर लिट्टी चोखा
- शाही पुलाव
- पनीर समेत तीन तरह की सब्जियां
- नान, तंदूरी रोटी
- पूरी और दाल मखनी
- डोसा
- इडली
- चाउमीन
- गोल गप्पे और टिक्की चाट
- पिज्जा, पास्ता और बर्गर
500 हलवाइयों और कारीगरों ने बनाया शादी का खान
500 कारीगर और हलवाइयों ने खाना बनाया. इसके लिए 2 टन आलू, 2 टन प्याज और 1 टन टमाटर और 580 किलो गोभी, 500 kg मटर और 800 किलो गाजर मंगवाई गई थी. एक ट्रक आटा, एक ट्रक तेल और 500 बोरी चीनी लाई गई थी. महा भोज के बाद हाथ धोने के लिए भी खास इंतजाम किया गया था. रातों रात शादी स्थल पर 500 नल लगवा दिए गए. भीड़ को देखते हुए ये इंतजाम करने पड़े.
राजा महाराजाओं के महल की थीम पर बने पंडाल
शादी में पहुंचे मेहमानों ने कहा कि ये हर्ष की बात है जो इतना बड़ा कार्यक्रम बिहार में करवाया गया. छोटे सरकार जैसा कार्यक्रम बहुत कम लोग बिहार में अपने बच्चों की शादी में करवाता है. शादी के पंडाल बनाने और उन्हें सजाने के लिए खास तरह के फूल बाहर से मंगवाए गए थे.राजा महाराजाओं के महल की थीम पर पंडाल बनाए गए. कहीं ताजमहल, कहीं लाल किला, कहीं हवा महल की थीम 25 पंडालों की रखी गई. पंडाल में 30 से ज्यादा अलग-अलग तरह के स्टॉल लगाए गए.
15 बीघा जमीन पर खाने की व्यवस्था
पूरे पंडाल में खास कालीन बिछाई गई.शाही शादी में 500,000 मेहमानों का इंतजाम किया गया था. 15 बीघा में खाने की व्यवस्था के लिए 7 अलग-अलग पंडाल बनाए गए थे. वहीं वीआईपी मेहमानों के लिए खास इंतजाम अलग से किया गया था. गांव में ही दो हेलीपैड बनवा दिए गए. वीआईपी मेहमानों के लिए खास सोफा भी मंगवाया गया था.
ये भी पढे़ं-करोड़ों की डिफेंडर में बारात, लंबा काफिला, ग्रैंड एंट्री ... शाही शादी में अनंत सिंह के दामाद का भौकाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं