Anand Mahindra Sharers Food Truck Video: जुगाड़बाज लोगों की दुनियाभर में कोई कमी नहीं है. कुछ ऐसा ही एक वीडियो उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने अकाउंट से शेयर किया है. उन्होंने एक्स पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक चाइनीज फूड ट्रक को कुछ ही मिनटों में पूरी तरह रेस्तरां में तब्दील होते देखा जा सकता है. देखा जा सकता है कि, कैसे सिंपल से एक ट्रक को देखते ही देखते एक रेस्तरां में बदल दिया जाता है, जिसमें सीढ़ियों से लेकर टेबल, काउंटर्स सब कुछ नजर आता है.
यहां देखें वीडियो
Fast Food.
— anand mahindra (@anandmahindra) February 20, 2024
Food trucks.
And now:
Fast Restaurants.
A new business model since it gives liberation from location to full-size restaurants.
It just goes where the market is.
👏🏽👏🏽👏🏽👍🏽pic.twitter.com/qU5hSBxUWx
-
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
आनंद महिंद्रा हुए इंप्रेस (anand mahindra new X post)
वीडियो में फूड ट्रक एक कॉम्पैक्ट मोबाइल यूनिट से एक भरे पूरे रेस्तरां सेटअप में बदल जाता है. इनोवेटिव बिजनेस मॉडल में गहरी रुचि के लिए जाने जाने वाले आनंद महिंद्रा ने इस इनोवेटिव तरीके की तारीफ की है. आनंद महिंद्रा ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, 'फास्ट फूड. फूड ट्रक और अब फास्ट रेस्तरां. एक नया बिजनेस मॉडल क्योंकि ये जगह नहीं लेता और यह वहीं जाता है जहां बाजार है.'
लोग बोले- हमारे यहां ऐसे नहीं चलेगा (anand mahindra new post)
जैसे ही वीडियो ऑनलाइन सामने आया, इसे 22 हजार से अधिक बार देखा गया. सोशल मीडिया पर लोग इस आइडिया से काफी प्रभावित दिखाई दे रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे इंडिया के लिए सूटेबल नहीं बता रहे. एक यूजर ने लिखा, 'इस तरह के विचार मुंबई में काम नहीं करेंगे, अन्यथा ये फेरीवाले ऐसे ही रेस्तरां बनाएंगे जो सड़क के बीच में खुलेंगे. उन्होंने पहले ही मुंबई के फुटपाथों पर कब्जा कर लिया है.' एक अन्य व्यक्ति ने कमेंट किया, 'भारत को इसकी कोशिश नहीं करनी चाहिए. फुटपाथों और सड़कों पर फेरीवालों की कल्पना करें, जिससे पैदल चलने वालों का जीवन पहले से भी अधिक मुश्किल हो गया है.' तीसरे यूजर ने लिखा, 'यह मॉडल पहले ही महाराष्ट्र में किसी भारतीय द्वारा बनाया जा चुका है.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं