Viral Video: आज के दौर में अधिकतर लोग भारतीय संस्कृति छोड़कर नया वेस्टर्न कल्चर अपनाना काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं. लेकिन वहीं, अभी भी देश के कुछ हिस्सों में ऐसे लोग हैं तो जो पुरानी संस्कृति और सभ्यता संभालकर रखे हुए हैं. ऐसा ही कुछ नजारा सोशल मीडिया पर भी देखने को इन दिनों मिल रहा है. हाल ही में आनंद महिंद्रा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें दादा और उनका पोता गुजराती संस्कृति का फॉल्क डांस यानी लोक नृत्य करते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने ऐसी बात भी लिखी जिसने सबका दिल जीत लिया है.
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वायरल हुई 'Cockroach Janta Party', 3 दिनों में जुड़े हजारों लोग, जानें क्या है पूरा मामला
जुगलबंदी के साथ डांस
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक बुजुर्ग व्यक्ति और छोटे बच्चे के बीच मुकाबला जैसा चल रहा है. बुजुर्ग व्यक्ति पारंपरिक सफेद केडियू और धोती में नजर आ रहे हैं और पूरी एनर्जी के साथ बच्चे के साथ स्टेप मिलाते हुए डांस कर रहे हैं. वहीं, बच्चा भी जुगलबंदी करते हुए दादा जी के साथ पूरे जोश में डांस कर रहा है. ये वीडियो गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र की पारंपरिक 'डायरा' सभा का बताया जा रहा है.
आप भी देखिए ये वीडियो
I'm not sure why I paused on this clip when it appeared on my timeline.
— anand mahindra (@anandmahindra) May 18, 2026
I don't even know the name of the dance form (apparently it's from Saurashtra) but it shows a grandfather teaching his grandson the steps.
Yes, the dance itself is wonderful. Full of energy, joy and life.… pic.twitter.com/QbOppUzJ2f
आनंद महिंद्रा ने क्या लिखा?
देश के जाने-माने उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है. वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा 'मुझे नहीं पता कि यह वीडियो मेरे टाइमलाइन पर आते ही मैंने क्यों देखना शुरू किया. मुझे इस डांस का नाम भी नहीं पता (कहा जा रहा है कि यह सौराष्ट्र का है), लेकिन इसमें एक दादा अपने पोते को डांस के स्टेप्स सिखाते नजर आते हैं. डांस खुद बहुत खूबसूरत है- एनर्जी, खुशी से भरपूर, जिसे देखकर खुद भी शामिल होने का मन करता है. लेकिन जो बात मुझे सबसे ज्यादा छू गई, एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक परंपरा, लय और यादों का आगे बढ़ना. आज के अनिश्चित समय में यह एहसास काफी सुकून देने वाला लगा, जैसे कि सब कुछ नहीं बदलता और कुछ चीजें हमेशा जारी रहती हैं.'
यह भी पढ़ें: 'अभी बंदे बुला रहा हूं'...पकड़ी गई चोरी तो देने लगा धमकी, चलती ट्रेन से 'ठग' का वीडियो वायरल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं