Viral Video: अगर आप अक्सर ट्रेन से सफर करते हैं, तो आपने कई बार लोकल वेंडर्स को चाय-नाश्ते के साथ मोबाइल चार्जर, ईयरफोन और पावर बैंक जैसी चीजें बेचते जरूर देखा होगा. सफर के दौरान जरूरत पड़ने पर कई यात्री कम कीमत देखकर ऐसे सामान खरीद भी लेते हैं. लेकिन सस्ते के चक्कर में कई बार लोग ठगी का शिकार हो जाते हैं. सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.
दरअसल, रिया घोष नाम की एक महिला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है. वायरल वीडियो में एक शख्स ट्रेन के अंदर ब्रांडेड पावर बैंक बेचता दिखाई दे रहा है. ऊपर से देखने पर पावर बैंक बिल्कुल असली लग रहा था, उस पर एक बड़ी कंपनी का लोगो लगा हुआ था. वीडियो में वेंडर पहले इसकी कीमत 500 रुपये बताता है लेकिन मोलभाव करने पर 300-350 रुपये में देने को तैयार हो जाता है. शुरुआत में पावर बैंक ने काम भी किया, इसलिए यात्री को उसपर भरोसा हो गया.
पावर बैंक खोला तो उड़ गए होश
मामला तब पलटा जब यात्री ने पावर बैंक को खोलकर देखा. वीडियो में दिखाई देता है कि डिवाइस के अंदर मिट्टी भरी हुई थी. मिट्टी के ऊपर पुरानी बैटरियां और जुगाड़ से फिट किए गए नकली पार्ट्स मौजूद थे. ऊपर से ब्रांडेड स्टिकर लगाकर उसे असली प्रोडक्ट जैसा दिखाने की कोशिश की गई थी.
पोल खुलते ही देने लगा धमकीजब यात्री ने इस फर्जीवाड़े पर सवाल उठाया, तो वेंडर अपनी गलती मानने के बजाय उल्टा धमकी देने लगा. वीडियो में वह गुस्से में कहते हुए सुनाई देता है, 'अभी बंदे बुला रहा हूं.' इतना ही नहीं, वह यात्री से यह भी पूछता है कि 'वीडियो क्यों बना रहा है?' दोनों के बीच बहस होती दिखाई देती है, जिसे ट्रेन में मौजूद कुछ लोगों ने रिकॉर्ड कर लिया.
अब यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X समेत कई जगह तेजी से वायरल हो रहा है.
सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्साFake Brands And Big Company
— Riya Ghosh (@Riyaghoshm) May 17, 2026
Logos In Trains Fool Passengers
Daily Government Must Take Strict
Action Against Duplicate Product
Sellers Immediately pic.twitter.com/r2znC5P14z
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने जमकर नाराजगी जताई. एक यूजर ने लिखा, 'ट्रेन में ऐसे डुप्लीकेट सामान अक्सर बेचे जाते हैं.' वहीं दूसरे ने कहा, 'सस्ते सामान के लालच में लोग आसानी से ठगी का शिकार हो जाते हैं.' कई यूजर्स ने यात्रियों को ट्रेन में बिकने वाले इलेक्ट्रॉनिक सामान से सावधान रहने की सलाह दी, तो कुछ यूजर्स ऐसे वेंडर्स पर रेलवे प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
बहरहाल यह वायरल वीडियो यात्रियों के लिए एक बड़ी सीख भी है. ट्रेन या सार्वजनिक जगहों पर बिना जांचे-परखे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदना नुकसान का कारण बन सकता है. थोड़े पैसे बचाने के चक्कर में लोग नकली और खराब प्रोडक्ट खरीद लेते हैं. ऐसे में जरूरी है कि लोग सतर्क रहें और भरोसेमंद जगह से ही इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदें.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें- हाउस हेल्प से पूछा- रोज लेट क्यों आती हो? जवाब सुन सॉफ्टवेयर इंजीनियर के उड़ गए होश, बोले- आजकल स्किल कमाती है पैसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं