गुथे हुए आटे को स्टोर करने का सही
NDTV
कुछ लोग थोड़ा ज्यादा आटा गूंथकर फ्रिज में रख देते हैं. ताकि जरूरत पड़ने पर झटपट गरमा-गरम रोटियां तैयार की जा सके, लेकिन अक्सर लोगों की शिकायत होती है कि फ्रिज में रखा आटा काला पड़ने लगता है या उसमें से अजीब सी महक आने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है, तो चिंता की कोई बात नहीं है. कुछ आसान आसान घरेलू ट्रिक्स की मदद से आप गूंथे हुए आटे को 24 से 48 घंटे तक बिल्कुल ताजा और सॉफ्ट रख सकते हैं.
आटे को ताजा रखने के लिए उसे कैसे स्टोर करें?
- आटा गूंथते समय बहुत ज्यादा खौलता हुआ या ठंडा पानी इस्तेमाल करने की बजाय हल्का गुनगुना पानी लें. इससे आटा बहुत अच्छे से बंधता है.
- पानी कभी भी एक साथ सारा न डालें, बल्कि थोड़ा-थोड़ा करके मिलाते जाएं ताकि आटा जरूरत से ज्यादा गीला या चिपचिपा न हो जाए.
- आटे को मुक्कियां लगाकर कम से कम 5 से 10 मिनट तक अच्छी तरह गूंथना बहुत जरूरी है, ऐसा करने से आटे में लोच आती है और रोटियां एकदम फूली-फूली और नरम बनती हैं.
- इस बात का हमेशा ध्यान रखें कि आपका गूंथा हुआ आटा न तो पत्थर जैसा सख्त होना चाहिए और न ही इतना ढीला कि हाथ में चिपके.
आटे को फ्रिज में रखने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
- जैसे ही आपका आटा तैयार हो जाए, उसे तुरंत वैसे ही फ्रिज में न उठा कर रख दें.
- सबसे पहले आटे के ऊपरी हिस्से पर हल्का सा तेल या घी लगाकर चारों तरफ फैला दें.
- ऐसा करने से आटे पर पपड़ी नहीं जमती और वह लंबे समय तक ताज़ा रहता है.
- इसके बाद आटे को किसी साफ सूती कपड़े, एयरटाइट ढक्कन या किचन फॉयल से अच्छी तरह बंद कर दें ताकि हवा उसके संपर्क में न आ सके.
- अगर आप आटे को खुला छोड़ देंगे, तो वह ऊपर से सूख जाएगा और खराब होने लगेगा.
इसे भी पढ़ें: दूध को फटने से बचाने के लिए क्या करना चाहिए? जानें 3 आसान से हैक्स
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
How To Keep Dough Fresh, Aata Store Karne Ka Tareeka, Aata Kaise Goonthe, How To Keep Dough Fresh In Fridge