Google Bengaluru Office Video: आज के समय में जहां ज्यादातर लोग ऑफिस को सिर्फ काम करने की जगह मानते हैं, वहीं गूगल ने इस सोच को पूरी तरह बदल दिया है. बेंगलुरू में खुले गूगल के नए अनंता कैंपस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान रह गए हैं. इस ऑफिस में काम के साथ-साथ मनोरंजन और आराम की ऐसी सुविधाएं हैं कि हर कोई यहां काम करना चाहता है.
नेचर और मॉडर्न वर्क का परफेक्ट कॉम्बिनेशन
2025 में शुरू हुआ गूगल का अनंता कैंपस 'गार्डन सिटी' थीम पर आधारित है. यहां आरण्य नाम के हरे-भरे जंगल जैसे ज़ोन और सभा नाम के कोलैबोरेटिव स्पेस बनाए गए हैं. इसका मकसद कर्मचारियों को नेचर के करीब रखते हुए बेहतर वर्क एनवायरमेंट देना है.
कॉफी कॉर्नर से मिनी गोल्फ तक, ऑफिस में फुल एंटरटेनमेंट
इंस्टाग्राम पर Arpita Dash द्वारा शेयर किए गए वीडियो में इस कैंपस की शानदार झलक दिखाई गई है. वीडियो की शुरुआत कई कॉफी कॉर्नर से होती है, जहां कर्मचारी अपनी पसंद की ताज़ा कॉफी और चाय का मजा ले सकते हैं. इसके बाद मिनी गोल्फ कोर्स दिखाया गया, जो यह बताता है कि यहां काम के साथ-साथ एंटरटेनमेंट को भी उतनी ही अहमियत दी जाती है.
देखें Video:
खाने के इतने ऑप्शन कि खत्म ही नहीं होते
इस कैंपस की सबसे खास बात है यहां का फूड सेक्शन. यहां आपको मिलेगा- भारतीय और स्ट्रीट फूड, थाई और चाइनीज डिशेज, पैन एशियन फूड, सलाद और बेकरी आइटम. इतने सारे विकल्प देखकर यह जगह किसी फूड कोर्ट से कम नहीं लगती.
डेजर्ट और मसाज चेयर, लक्जरी का पूरा पैकेज
यहां सिर्फ खाना ही नहीं, बल्कि डेजर्ट के भी ढेर सारे ऑप्शन मौजूद हैं. साथ ही कर्मचारियों के आराम के लिए मसाज चेयर्स भी लगाए गए हैं, जिससे वे काम के बीच रिलैक्स कर सकें. वीडियो देखने के बाद एक यूज़र ने लिखा- लंच के बाद मसाज चेयर ही असली बेनिफिट है.
गूगल ऑफिस क्यों होते हैं खास?
गूगल के ऑफिस अपने मज़ेदार होते हुए भी उद्देश्यपूर्ण डिजाइन के लिए जाने जाते हैं. यहां कर्मचारियों को मिलती हैं-
- फ्री गॉरमेट मील्स
- स्नैक्स से भरे माइक्रो-किचन
- मेडिटेशन रूम और जिम
- Nap Pods और वेलनेस सुविधाएं
- गेमिंग और रिक्रिएशन स्पेस
इसके अलावा रोजमर्रा की जरूरतों के लिए लॉन्ड्री, मेडिकल और टेक सपोर्ट जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं.
यह भी पढ़ें: चेंज नहीं था तो शादी वाले घर में Blinkit डिलीवरी बॉय को ऐसे किया पेमेंट, Video देख हंसी नहीं रुकेगी!
15 फीट के मगरमच्छ के पेट से मिला लापता होटल मालिक का शव! रोंगटे खड़े कर देगी डरावनी घटना
32 करोड़ साल पहले आपका घर किस देश में था? नया मैप खोलेगा पृथ्वी के हैरान कर देने वाले राज!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं