विज्ञापन

अमेरिका में प्री स्कूल की फीस में आ जाएगी मारुति ब्रेजा, हर 4 बच्चों पर 1 टीचर; मिलती हैं ये सुविधाएं

How Much Does Preschool Cost in The USA: अमेरिका में प्रीस्कूल की फीस इतनी ज्यादा है कि आप इंडिया में एक पैसे से एसयूवी कार खरीद सकते हैं.

अमेरिका में प्री स्कूल की फीस में आ जाएगी मारुति ब्रेजा, हर 4 बच्चों पर 1 टीचर; मिलती हैं ये सुविधाएं
Viral Video: सोनल चौधरी ने अमेरिका में प्रीस्कूल की सच्चाई एक वीडियो के जरिए दुनिया को बताई है.
Facebook@SonalChaudhary

Preschool Fees In USA: अमेरिका के सिम्सबरी शहर में रहने वाली सोनल चौधरी (Sonal Chaudhary) ने फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए दावा किया है कि यूएस में प्रीस्कूल की फीस (American Preschool Fees) 4 से 9 लाख रुपये तक है. अपने दावे से रिलेटेड प्रूफ भी उन्होंने दिखाए हैं. वे अपनी दो साल की बेटी का एडमिशन कराने के लिए 68 साल पुराने एक सेंटर में गई थीं, जहां शेरिल नाम की महिला ने उन्हें ना सिर्फ फीस स्ट्रक्चर के बारे में बताया, बल्कि उन्हें क्लासरूम में होने वाली एक्टिविटी के बारे में भी बताया.

वहां कैसा होता है क्लासरूम?

शेरिल ने कहा कि उनके सेंटर में हर 8 बच्चों को संभालने के लिए 2 टीचर हैं. इसीलिए उनकी फीस इतनी ज्यादा है. वे बताती हैं उनके सेंटर में बच्चों को गाने बजाकर, योगा कराकर, फोटो खिंचवाकर और बोर्ड पर उनके नाम लिखकर खेल-खेल में सब कुछ सिखाया जाता है. इससे बच्चे बोर भी नहीं होते और हंसते-खेलते पढ़ना सीख जाते हैं. वीडियो में देखा भी जा सकता है कि क्लासरूम के अंदर बच्चों की गाड़ियां, झूले आदि भी रखी हुई हैं, जिससे वे इंजॉय करते हुए अपनी पढ़ाई पूरी कर लेते हैं.

सिर्फ 3 घंटे चलेंगी क्लासेस

1 मिनट 39 सेकंड के इस वीडियो की आखिर में सोनल स्कूल की तरफ से मिली वो प्रिंटेड स्लिप भी दिखाती हैं 2 से 5 साल तक के बच्चों के लिए 2026-27 सेशन का फीस स्ट्रक्चर और टाइमिंग लिखी हुई होती हैं. इस  रेट शीट के मुताबिक, क्लासेस सुबह 8:45 बजे से दोपहर 11:45 बजे तक यानी केवल 3 घंटे के लिए ही चलाई जाएंगी. स्लिप में यह भी साफ-साफ लिखा है कि ट्यूशन फीस का निर्धारण इसी 3 घंटे के डेली शेड्यूल के हिसाब से किया गया है, जो जून महीने में पब्लिक स्कूल के आखिरी दिन के साथ समाप्त हो जाएगा.

2 साल के बच्चे की फीस ज्यादा

लिस्ट के मुताबिक, अगर आपका बच्चा 2 साल का है तो उसकी फीस इस तरह से डिसाइड होगी आप उसे कितने दिन स्कूल भेजना चाहते हैं. अगर आप हफ्ते में 2 दिन भेजेंगे तो उसकी सालाना फीस $3,879 (करीब 5.70 लाख रुपये) होगी. इसी तरह, हफ्ते में 3 दिन भेजने पर $5661 (करीब 5.40 लाख रुपये), हफ्ते में 4 दिन भेजने पर $7452 (करीब 7.10 लाख रुपये) और हफ्ते में 5 दिन भेजने पर $9279 (करीब 8.44 लाख रुपये) होगी.

3 से 5 साल के बच्चों की फीस ये होगी

लिस्ट के मुताबिक, अगर आपका बच्चा 3 से 5 साल का है तो उसकी फीस इस तरह से होगी. हफ्ते में 2 दिन भेजने पर सालाना फीस $3,054 (करीब 2.91 लाख रुपये) होगी. इसी तरह, हफ्ते में 3 दिन भेजने पर $4,353 (करीब 4.15 लाख रुपये), हफ्ते में 4 दिन भेजने पर $5,721 (करीब 5.45 लाख रुपये) और हफ्ते में 5 दिन भेजने पर $7,128 (करीब 6.80 लाख रुपये) होगी.

ये भी पढ़ें:- 35 लाख की IT जॉब छोड़ बॉयफ्रेंड संग दुनिया घूमने निकली यूपी की लड़की, अब कंटेंट क्रिएशन से कमा रहे 1 करोड़

'एक्सटेंडेड डेज' के नाम पर एक्स्ट्रा चार्ज

रोजना 3 घंटे की क्लास के अलावा, जो पैरेंट्स अपने बच्चों को स्कूल में ज्यादा समय के लिए छोड़ना चाहते हैं, उनके लिए अलग से 'डेली बेसिस' पर एक्सट्रा फीस की व्यवस्था की गई है. लिस्ट के मुताबिक, सुबह 7:30 से 8:45 बजे तक (Early Room) के लिए $20.00 (करीब 1900 रुपये) प्रति दिन का भुगतान करना होगा. इसी तरह, दोपहर 11:45 से 1:30 बजे तक (Lunch Hours) के अतिरिक्त समय के लिए $21.00 (करीब 2000 रुपये) प्रति दिन का एक्स्ट्रा चार्ज तय किया गया है.

सोनल ने बताया क्यों जायज है ये फीस?

सोनल कहती हैं कि ये प्री-स्कूल प्राइवेट हैं, इसलिए फीस इतनी ज्यादा है. जबकि यहां किंडरगार्टन से 12वीं क्लास तक पब्लिक स्कूल फ़्री हैं. अमेरिका में 90% बच्चे इन्हीं स्कूलों में पढ़ते हैं. लेकिन अगर आप टीचर-स्टूडेंट रेश्यो, बच्चों को संभालने के तरीके या वहां के माहौल को देखें, तो यह हर पैसे के लायक है.

इतनी फीस में आ जाएगी SUV कार

अगर इस फीस की तुलना भारत में मारुति सुजुकी ब्रेजा (Maruti Suzuki Brezza) की कीमत से करें, तो आंकड़े हैरान करने वाले हैं. भारत में ब्रेजा की शुरुआती कीमत करीब ₹7.40 लाख है. इसका मतलब है कि 2 साल के बच्चे को हफ्ते में 4 दिन स्कूल भेजने की सालाना फीस (₹7.10 लाख) में भारत में ब्रेजा का बेस मॉडल आ सकता है. वहीं, हफ्ते में 5 दिन की फीस (₹8.44 लाख) तो ब्रेजा की ऑन-रोड कीमत को भी पार कर जाती है. यानी जितने पैसे में भारत में एक शानदार एसयूवी कार आ सकती है, उतने में अमेरिका में बच्चा सालभर सिर्फ 3-3 घंटे ही पढ़ पाता है.

ये भी पढ़ें:- कश्मीर में झंडा उतारने पर रो पड़े थे बुजुर्ग राइडर, 'बाइकर गर्ल' कंचन ने लाल चौक पर तिरंगा फहराकर पूरा किया वादा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
America, US Preschool Fees, Sonal Chaudhary, Facebook, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com