विज्ञापन

थाईलैंड के सनकी छात्र ने स्कूल में मचाया कोहराम, फायरिंग में 3 टीचर और 3 छात्रों को मौत के घाट उतारा

Bangkok School Shooting: थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के उत्तर में मौजूद एक प्रांत के नामी स्कूल में गोलीबारी हुई है. शूटर स्टूडेंट और एक टीचर की मौत की पुष्टि हुई है.

थाईलैंड के सनकी छात्र ने स्कूल में मचाया कोहराम,  फायरिंग में 3 टीचर और 3 छात्रों को मौत के घाट उतारा
बैंकॉक के पास स्कूल में हुई गोलीबारी (फोटो- एएफपी)
  • थाईलैंड के बैंकॉक के पास डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल में गोलीबारी में दो लोग मारे गए और पंद्रह घायल हुए
  • मृतकों में एक टीचर और कम उम्र का शूटर शामिल था जिसकी उम्र उन्नीस साल से कम थी
  • बंदूक नियंत्रण कानूनों के बावजूद थाईलैंड में गोलीबारी की घटनाएं बार-बार होती रही हैं

Shooting at School near Bangkok: थाईलैंड के एक बड़े नामी स्कूल में गोलीबारी हुई है. थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के ठीक उत्तर में स्थित एक प्रांत के स्कूल में यह गोलीबारी हुई. यहां एक छात्र ने ही ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं. गोलीबारी में अबतक 3 टीचर और 3 बच्चों की मौत हो गई है. स्कूल में गोलीबारी करने से पहले इस हमलावर छात्र ने घर पर दादा-दादी को मौत के घाट उतारा था. हमलावर छात्र अभी जिंदा है या उसकी मौत हो चुकी है, उसे लेकर अलग-अलग खबरें आ रही हैं.

न्यूज एजेंसी AFP ने खबर दी है कि कुछ स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार पुलिस ने हमलावार छात्र को गोली मारकर मार डाला, जबकि अन्य रिपोर्टों में कहा गया कि उसने आत्महत्या कर ली. वही न्यूज एजेंसी एपी की खबर है कि शूटर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय ब्रॉडकास्टर थाई PBC ने बताया कि इस स्कूल का नाम डेबसिरिन नोंथाबुरी स्कूल है.

बार-बार ऐसी घटनाओं से क्यों दलह रहा थाईलैंड?

एएफपी की रिपोर्ट के अनुसार जहां शूटिंग हुई है, उस इलाके में थाईलैंड में बंदूक रखने वालों की संख्या सबसे ज्यादा है. अनुमान है कि वहां लगभग 1 करोड़ बंदूकें मौजूद हैं- यानी हर सात लोगों पर एक बंदूक. बंदूक से जुड़े कानूनों को सख्त करने के पुराने वादों के बावजूद, गोलीबारी की घटनाएं होती रही हैं. फरवरी में ही थाईलैंड के दक्षिणी हिस्से में एक स्कूल में गोलीबारी करने वाले एक किशोर शूटर को थाई पुलिस ने गोली मारकर गिरफ्तार किया था. इस घटना में स्कूल के प्रिंसिपल की मौत हो गई और दो छात्र घायल हो गए.

2022 में, बंदूक और चाकू से लैस एक पूर्व पुलिसकर्मी देश के उत्तरी हिस्से में एक नर्सरी में घुस गया और उसने 24 बच्चों और 12 वयस्कों की हत्या कर दी. यह थाईलैंड में हुए सबसे भयानक नरसंहारों में से एक था.

(इनपुट- एएफपी, एपी)

यह भी पढ़ें: बैंकॉक का हॉलीडे पैकेज, अपहरण और फिरौती... पाकिस्तानी के आदेश पर 5 भारतीयों ने 3 इंडियन टूरिस्ट अगवा किए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Thailand, School Shooting, Bangkok
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com