- गुजरात के मोरबी में एक अजब नजारा देखने को मिला है. यहां एक कुएं में समुद्र जैसी लहरें उठ रही हैं.
- कुएं में पानी को हिलोरे मारता देख हर कोई हैरान रह गया. जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है.
- इस कुएं के पानी में उठ रही लहरों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट रही है.
क्या आपने कभी कुएं में समुद्र जैसी लहरें उठते हुए देखी हैं. गुजरात के मोरबी जिले में एक ऐसा ही नजारा देखने को मिला है. यहां एक कुएं का पानी समुद्र की तरह हिलोरे मार रहा है. घटना टंकारा तालुका के वीरपरडा गांव की बताई जा रही है. गांव में बने एक साधारण कुएं का पानी अचानक समुद्र की ऊंची लहरों की तरह उठ रहा है. जिसे देखकर हर कोई हैरान रह जाता है. इसका वीडियो भी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके बाद प्रशासन और भू-वैज्ञानिकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर कुएं में उठती लहरों की जांच की है कि आखिर पानी हिलोरे क्यों मार रहा है.
पानी में फंसी हवा हो सकती है वजह
मोरबी जिले के कलेक्टर स्वप्निल खरे का कहना है 'विरपरडा के कुएं के बारे में सोशल मीडिया पर चल रही खबरों के आधार पर जिले के भू-वैज्ञानिकों ने आज उस जगह का दौरा किया था. उनकी शुरुआती जांच से पता चलता है कि पानी में यह हलचल शायद पानी के नीचे फंसी हवा की वजह से हो रही है. जब फंसी हुई हवा अपनी जगह बदलती है तो पानी की सतह पर हलचल पैदा होती है. गुजरात ग्राउंडवाटर रिसर्च इंस्टीट्यूट से भी इस मामले की विस्तृत जांच करने और रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है.'
#WATCH | Morbi, Gujarat: An unusual incident has been reported in Virparda village, Morbi taluka, where a farm well has been showing wave-like movement. The District Collector has ordered a detailed report from the groundwater research team.
— ANI (@ANI) August 7, 2026
Collector Swapnil Khare says, "...… pic.twitter.com/hnFamPfBoW
जामनगर-अमृतसर नेशनल हाईवे का मामला
यह गांव जामनगर-अमृतसर नेशनल हाईवे पर है. यहां रहने वाले प्रांजिवनभाई सदारिया नाम के किसान के खेत में बने इस 18 फीट गहरे कुएं फिलहाल कुएं का हिलोरे मारता दिख रहे पानी को देखने लोग पहुंच रहे हैं. पानी की इस रहस्यमयी हलचल इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में यह डर बैठ गया था कि यह किसी बड़े भूकंप का संकेत हो सकता है. हालांकि भू-वैज्ञानिकों की टीम की जांच के बाद इस बात का डर लोगों के मन से दूर हो गया है. आईएसआर के विशेषज्ञों ने साफ किया कि इस क्षेत्र में कोई भी एक्टिव फॉल्ट लाइन नहीं है, इसलिए इस घटना का भूकंपीय गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है.
कुएं के आसपास बैरिकेडिंग
हालांकि प्रशासन ने लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के मद्देनजर कुएं के आसपास बैरिकेडिंग कर दी है. वहीं लोगों को भी ज्यादा पास नहीं जाने की सलाह दी गई है.
ये भी पढ़ेंः दिल्ली NCR को बादलों ने घेरा, 6 दिन चलेगी बारिश, यूपी-बिहार समेत 15 राज्यों में IMD अलर्ट, आज का मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं