भारतीय अंडर-19 टीम के स्टार और वैभव सूर्यवंशी के साथी दीपेश देवेंद्रन ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग पर अपने डेब्यू पर रफ्तार से कहर बरपाया है. बीते बुधवार को उन्होंने त्रिची ग्रैंड चोलस के खिलाफ अपना डेब्यू किया था. मदुरै पैंथर्स के इस गेंदबाज ने अपने चार ओवर के कोटे में 25 रन देते हुए एक विकेट निकाला है. लेकिन जिस बात ने सबका ध्यान खींचा, वो थी उनकी रफ्तार. अपने स्पेल के दौरान उन्होंने लगातार 140 kph की रफ्तार से गेंदबाजी की.
टीएनपीएल में अपना विकेट उन्होंने जफर जमाल को आउट करके लिया. यह ऐसी गेंद रही, जो पड़ने के बाद अंदर की तरफ तेज़ी से आई और उनके डिफेंस को चकमा देकर मिडिल स्टंप उड़ा ले गई. यह विकेट उन्होंने 143 kph की स्पीड से हासिल किया.
18 year old Deepesh Devendran is clocking 145 kmph in tnpl pic.twitter.com/LFA7nPUsCS
— Sawai96 (@Aspirant_9457) August 5, 2026
पारी के 16वें ओवर में, जो उनके स्पेल का आखिरी ओवर था, उन्होंने पहली गेंद पर 146 kph की स्पीड से बॉल फेंकी. उन्होंने उसी ओवर में तीन बार 140 kph का आंकड़ा पार किया, अपनी स्पीड से बल्लेबाज को परेशान किया और सिर्फ दो रन दिए. छह फीट के दीपेश अपनी स्पीड से तेज़ बाउंस भी पैदा करते हैं, जो बल्लेबाजों को काफी परेशान करता है.
Deepesh Devendran is proving why he's one of India's most exciting young fast bowlers.
— Vishal Yadav (@VishalY73709681) August 5, 2026
The former India U19 pacer has been consistently clocking 140+ km/h in the TNPL, touching 145+ km/h with ease, while also showing impressive variations#TNPL #CSK #WhistlePodu #IPL #Deepesh pic.twitter.com/m98TsM8CyH
भारतीय अंडर-19 टीम साल की शुरुआत में वर्ल्ड कप जीतने में सफल हुई थी और इसमें दीपेश की भूमिका अहम रही थी. उन्होंने पांच मैच खेले थे और छह विकेट लिए थे. फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने दो विकेट झटके थे. वह पिछले साल U19 एशिया कप में भी सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे. उन्होंने पांच मैचों में 11.92 की शानदार इकॉनमी और 15 के स्ट्राइक रेट से 14 विकेट लिए थे.
दीपेश ने भारत U19 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी 10 विकेट लेकर सुर्खियां बटोरीं थी, जिसमें ब्रिस्बेन में पहले यूथ टेस्ट में शानदार पांच विकेट भी शामिल थे. ऑस्ट्रेलिया से लौटने के बाद, उन्होंने वीनू मांकड़ ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए सिर्फ 19 रन देकर पांच विकेट झटके थे.
बात अगर मुकाबले की करें तो मदुरै ने टीएनपीएल थ्रिलर में त्रिची पर दो विकेट से जीत दर्ज की. त्रिची ग्रैंड चोलस ने सुरेश कुमार (43), संजय यादव (37*) और आर राजकुमार (35) की शानदार पारियों की बदौलत बोर्ड पर 173 रन लगाए थे. पी सरवनन और गुरजापनीत सिंह के बीच नौवें विकेट की साझेदारी की बदौलत मदुरै पैंथर्स ने रोमांचक मुकाबले में विपक्षी टीम से मैच छीन लिया.
मदुरै पैंथर्स को जब 17 गेंदों पर 42 रनों की जरूरत थी, जब दोनों क्रीज पर आए थे. इस समय टीम का स्कोर 132-8 था. दोनों ने जबरदस्त अंदाज में बल्लेबाजी की और सिर्फ दो गेंद रहते टीम को जीत दिला दी. जहां सरवनन 13 गेंदों में 26 रन बनाकर नाबाद रहे, वहीं गुरजपनीत ने सिर्फ नौ गेंदों में 21* रन बनाए.
यह भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ या गौतम गंभीर नहीं मोहम्मद शमी ने इन्हें बताया अपने फेवरेट कोच
यह भी पढ़ें: जब डॉन ब्रैडमैन ने 3 ओवर में ठोक दिया था शतक
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं