विज्ञापन
This Article is From May 16, 2019

कराटे सीख रहा बच्चा नहीं तोड़ पा रहा था टाइल, फिर रोते हुए गुस्से में किया ऐसा... देखें VIDEO

ऑरलैंडो के फ्लोरेडा में अमेरिकन मार्शियल आर्ट्स अकेडमी में एक बच्चा टाइल नहीं तोड़ पा रहा था. वो बार-बार कोशिश करने के बाद भी असफल रह रहा था.

कराटे सीख रहा बच्चा नहीं तोड़ पा रहा था टाइल, फिर रोते हुए गुस्से में किया ऐसा... देखें VIDEO

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसको देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे. ऑरलैंडो के फ्लोरेडा में अमेरिकन मार्शियल आर्ट्स अकेडमी में एक बच्चा टाइल नहीं तोड़ पा रहा था. वो बार-बार कोशिश करने के बाद भी असफल रह रहा था. कई बार असफल रहने के बाद उसने टाइल को तोड़ ही दिया. बॉबी डिक्सन के मार्शल आर्ट्स में बच्चा प्रैक्टिस के लिए पहुंचा. बच्चे का नाम फियोनिक्स बताया जा रहा है.

कर्फ्यू तोड़ते हुए मुस्लिम ऑटो रिक्शा वाले ने प्रेग्नेंट हिंदू महिला को पहुंचाया अस्पताल, जन्म के बाद मां बोली- 'हिंदू-मुस्लिम एकता की जरूरत है...'

फियोनिक्स कराटे की प्रैक्टिस के लिए पहुंचा था. उसके साथ कई लोग मौजूद थे. उसको इंस्ट्रक्टर एरिक ग्यानी और कुछ दोस्तों ने टाइल तोड़ने के लिए कहा. बच्चे ने खूब कोशिश की. कभी तोड़ने के चक्कर में खुद गिर गया तो कभी पैर ही नहीं मार पाया. काफी बार असफल रहने के बाद वो रोने लगा. जिसके बाद लोगों ने उसे चीयर किया और तोड़ने के लिए कहा. जिसके बाद भी वो नहीं तोड़ सका. जिसके बाद गुस्से में आकर उसने टाइल को तोड़ ही दिया. 

Haldiram में 'वड़ा सांभर' में मिली मरी हुई छिपकली, देखते ही महिला का हुआ ऐसा हाल...

देखें VIDEO:

बाकी स्टूडेंट्स और इंट्रक्शन के प्रोत्साहन के बाद फियोनिक्स ने टाइल तोड़ ही दिया. सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है. युवराज सिंह की पत्नी हेजल कीच ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. जहां उन्होंने लिखा- धैर्य + दृढ़ता + दृढ़ता = सफलता! इस वीडयो को उन्होंने कल शेयर किया है और काफी वायरल हो रही है. 

फियोनिक्स की मां क्लॉडिया स्वॉन्गर ने इस वीडयो को सबसे पहले फेसबुक पर शेयर किया था. जहां से ये सर्कुलेट हुआ. अब तक इस वीडियो को 15 मिलियन व्यूज हो चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American Martial Arts Academy, Phoenix, Karate
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com