विज्ञापन

जब ऑस्कर विनर इस एक्टर ने 2 साल तक पूरी इंडस्ट्री को बनाया बेवकूफ, दांव पर लगा दिया जिगरी दोस्त का करियर

हॉलीवुड अभिनेता केसी एफ्लेक का वो फिल्मी किस्सा, जब उन्होंने 2 साल तक पूरी इंडस्ट्रीको एक फर्जी डॉक्यूमेंट्री के लिए बेवकूफ बनाया और अपने दोस्त का करियर दांव पर लगा दिया था.

जब ऑस्कर विनर इस एक्टर ने 2 साल तक पूरी इंडस्ट्री को बनाया बेवकूफ, दांव पर लगा दिया जिगरी दोस्त का करियर
Casey Affleck and Joaquin Phoenix
instagram

Happy Birthday Casey Affleck: हॉलिवुड एक्टर Casey Affleck 51 साल के हो गए है. उन्होंने 2016 में  फिल्म 'मैनचेस्टर बाय द सी में बेहतरीन एक्टिंग के लिए  सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का ऑस्कर पुरस्कार हासिल किया है. कम उम्र में इतना सफलता हासिल करना इतना आसान नहीं होता लेकिन Casey Affleck की कड़ी मेहनत ने यह साबित किया है, वह जितने अपना शानदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है उतना ही अपने दोस्तों को भी मानते है. उनके दोस्च उन्हें जिगरी यार कहकर बुलाते है. उनके गहरे दोस्तों में से एक जोकिन फीनिक्स (Joaquin Phoenix ) है, वह हॉलिवुड मूवी बैटमैन में अपने जोकर के किरदार के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. उनके साथ केसी ने एक ऐसा मजाक किया था जिसे उन्हें 2 साल तक झेलना पड़ा था.

दो साल के लिए दोस्त कार करियल लगा दिया था दांव पर

दरअसल, 2008 मैं, केसी एफ्लेक ने अपनी बहनोई (जोक्विन फीनिक्स) के साथ मिलकर एक मजाक प्लान किया था. उन्हें दुनिया के सामने ये ड्रामा रचाया कि जोकिन फीनिक्स ने एक्टिंग छोड़ दी है और वो एक 'हिप-हॉप स्टार' बन रहे हैं. दोनों का यह मजाक अगले दो साल तक चलता रहा, जोकिन जहां भी गए- चाहे टीवी शो हों या पब्लिक इवेंट में जाते तो वहा एक सनकी, गंदे हुलिए में सबसे साने आते थे.  केसी उनके पीछे कैमरा लेकर घूम रहे थे और लोगों को लगा कि जोकिन सच में अपना दिमाग और करियर खो चुके हैं.

वेनिस फिल्म फेस्टिवल में किया था प्लानिंग का खुलासा

इस मजाक का असर यह हुआ कि हॉलीवुड ने दोनों को सीरियस लेना बंद कर दिया था, लेकिन ये दोनों चुप चाप अपनी मॉक्युमेंट्री "आई एम स्टिल हियर" शूट कर रहे थे. जिसका पता 2010 में पता चलता था. जब उनकी फिल्म को वेनिस फिल्म फेस्टिवल में रिप्रेंसट किया गया था. 2010 में वेनिस फिल्म फेस्टिवल ( venice Film festival) के दौरान केसी एफ्लेक के न्यूयॉर्क टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने पहली बार आधिकारिक तौर पर स्वीकार किया था कि "आई एम स्टिल हियर" वो एक नकली डॉक्यूमेंट्री (मॉक्युमेंट्री) थी और जोकिन फीनिक्स का पूरा पब्लिक ब्रेकडाउन स्क्रिप्टेड था. 

आपके लिए और भी ...

Netflix पर आते ही ट्रेंड कर रही है ये हॉरर थ्रिलर, सिर्फ 1 घंटे 52 मिनट में छुड़ा देगी डर से पसीने, वीकेंड पर जरूर देखें

10 साल बाद बैन पर टूटी पाकिस्तानी सिंगर आतिफ असलम की चुप्पी, भारतीय फैंस VPN से सुनते हैं मेरे गाने
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Casey Affleck, Joaquin Phoenix, Hollywood Actor, Hollywood News, Entertainement News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com