विज्ञापन

कुछ ही दिनों में Netflix पर नहीं मिलेंगी ये 5 शानदार मूवीज, मौका हाथ से निकलने से पहले जरूर देखें

लाइसेंसिंग डील खत्म होने की वजह से ये मूवीज अब ज्यादा दिन उपलब्ध नहीं रहती हैं. ऐसे ही जल्द नेटफ्लिक्स से पांच फिल्में जल्द नेटफ्लिक्स से हटने वाली हैं.

कुछ ही दिनों में Netflix पर नहीं मिलेंगी ये 5 शानदार मूवीज, मौका हाथ से निकलने से पहले जरूर देखें
कुछ ही दिनों में Netflix पर नहीं मिलेंगी ये 5 शानदार मूवीज
NDTV

जिस तरह से हर महीने और साल नेटफ्लिक्स पर फिल्में रिलीज होती हैं. ठीक वैसे ही हर महीने नेटफ्लिक्स अपनी कुछ फिल्मों को हटा देता है.लाइसेंसिंग डील खत्म होने की वजह से ये मूवीज अब ज्यादा दिन उपलब्ध नहीं रहती हैं. ऐसे ही जल्द नेटफ्लिक्स से पांच फिल्में जल्द नेटफ्लिक्स से हटने वाली हैं. अगर आपने इन्हें अभी तक नहीं देखा या फिर से देखना चाहते हैं, तो समय रहते अपनी वॉचलिस्ट अपडेट कर लें. इस लिस्ट में हॉलीवुड और साउथ इंडियन सिनेमा की कुछ चर्चित फिल्में शामिल हैं. इनमें एक्शन, साइंस फिक्शन, कॉमेडी और थ्रिलर जैसी अलग-अलग विधाओं की मूवीज हैं.

कराटे किड: लीजेंड्स  
राल्फ माचियो और जैकी चैन स्टारर यह फिल्म कराटे किड फ्रैंचाइजी का नया अध्याय है. इसमें एक युवा खिलाड़ी को दोनों दिग्गजों से ट्रेनिंग मिलती है. एक्शन और भावनाओं से भरपूर यह मूवी फैमिली ऑडियंस के बीच लोकप्रिय रही. जल्द नेटफ्लिक्स से विदा लेने वाली है.

द कोर  
2003 की यह साइंस फिक्शन डिजास्टर फिल्म पृथ्वी के कोर रुक जाने की कहानी बताती है. एरोन एकहार्ट और हिलेरी स्वैंक जैसी कास्ट वाली यह मूवी रोमांचक सीन्स से भरी है. लंबे समय बाद भी दर्शक इसे पसंद करते हैं.

ओह बेबी  
सामंथा रुथ प्रभु की यह तेलुगु फिल्म एक बुजुर्ग महिला की कहानी है जो जादुई तरीके से युवा हो जाती है. कॉमेडी और भावनाओं का अच्छा मेल है. फिल्म को दर्शकों ने काफी सराहा था.

गेम ओवर  
तापसी पन्नू की यह थ्रिलर फिल्म एक महिला की कहानी बताती है जो अंधेरे में फंस जाती है. सस्पेंस और ट्विस्ट से भरी यह मूवी नेटफ्लिक्स पर हिट रही. हिंदी, तमिल और तेलुगु वर्जन जल्द हट रहे हैं. नेटफ्लिक्स से इसके तेलुगु वर्जन को हटाया जा रहा है.

थिंक लाइक अ मैन  
केविन हार्ट समेत कई स्टार्स वाली यह रोमांटिक कॉमेडी स्टीव हार्वे की किताब पर आधारित है. रिश्तों और हंसी-मजाक से भरी कहानी युवा दर्शकों को पसंद आती है.


ये भी पढ़ें: 64 साल पुराना वो हॉरर गाना, जिसमें सुनाई देती है सिर्फ पायल की छम-छम और लता मंगेशकर की आवाज ने पैदा कर दिया था खौफ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Karate Kid Legends, The Core, Oh Baby Samantha, Game Over
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com