विज्ञापन

अमरनाथ यात्रा के पहले दिन दिखा चौंकाने वाला नजारा, श्रद्धालुओं से ज्यादा नजर आए घोड़े-खच्चर, वीडियो वायरल

Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ यात्रा का आज दूसरा दिन है. पहले दिन की यात्रा का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. यात्रा के पहले दिन श्रद्धालुओं से ज्यादा घोड़े-खच्चर नजर आने का दावा किया जा रहा है. वीडियो पर लोग तरह-तरह कमेंट कर रहे हैं.

अमरनाथ यात्रा के पहले दिन दिखा चौंकाने वाला नजारा, श्रद्धालुओं से ज्यादा नजर आए घोड़े-खच्चर, वीडियो वायरल
अमरनाथ यात्रा में श्रद्धालुओं से ज्यादा नजर आए घोड़े-खच्चर
सोशल मीडिया

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है और देशभर से हजारों श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए जम्मू-कश्मीर पहुंच रहे हैं. इस बीच यात्रा के पहले दिन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. दरअसल, वीडियो में आप देख सकते हैं कि यात्रा में श्रद्धालुओं से ज्यादा घोड़े और खच्चर दिखाई दे रहे हैं. जिनका इस्तेमाल यात्रियों को गुफा तक पहुंचाने के लिए किया जाता है.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

इस वीडियो को amarnath_yatra_ नाम से इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वायरल वीडियो में एक जगह पहाड़ी पर भारी संख्या में घोड़े और खच्चर का झुंड नजर आ रहा है. वहीं कुछ घोड़े और खच्चर यात्रा मार्ग पर श्रद्धालु के साथ दिखाई दे रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब चर्चा हो रही है. हालांकि, वीडियो कब और किस जगह रिकॉर्ड किया गया, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है.

वायरल वीडियो पर लोगों ने दिया रिएक्शन

वायरल वीडियो पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा,' बंद करो इनको जो खुद चल नहीं सकता वो इन जानवरों को क्यों तकलीफ देगा घर रहो'. दूसरे यूजर ने लिखा,'एक घोड़े के लिए हमेशा एक ही खास देखभाल करने वाला होना चाहिए.' वहीं एक यूजर ने सलाह देते हुए कहा कि 'प्लास्टिक न फेंकें और न ही प्लास्टिक का इस्तेमाल करें.' एक अन्य यूजर ने लिखा,'ॐ नमः शिवाय'.

लोगों ने कमेंट में लिखा हर-हर महादेव

बता दें कि जहां कुछ लोग जानवरों के इस्तेमाल का विरोध कर रहे हैं, वहीं कई श्रद्धालुओं ने 'हर-हर महादेव' लिखकर यात्रा की शुभकामनाएं दीं. कुछ यूजर्स ने यह भी मांग की कि यात्रा में जानवरों और हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल पर भी विचार किया जाना चाहिए.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: कर्नाटक में 300 साल पुरानी बावड़ी फिर हुई जीवित, शिवलिंग जैसी संरचना, देखिए वीडियो

यह भी पढ़ें: अमेरिकी सेना में शामिल हुईं महाराष्ट्र में जन्मी प्राजक्ता, सोशल मीडिया पर किसी ने कहा 'गर्व', तो किसी ने पूछा, 'सेलिब्रेट क्यों करें'

यह भी पढ़ें: पति की मौत के बाद नहीं हारी हिम्मत, अब वही ऑटो चलाकर बच्चों का भविष्य संवार रही महिला, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
AMARNATH YATRA 2026, Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com