विज्ञापन
41 minutes ago

Live: देश में मॉनसून एक्टिव हो गया है. महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश समेत कई राज्यों में मौसम विभाग ने आज बारिश का अलर्ट जारी किया है. महाराष्ट्र में मुंबई, पुणे, सतारा, नासिक समेत कई जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है. इसी तरह से गुजरात में भी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है. बारिश की वजह से कई जिलों में स्कूल कॉलेज बंद कर दिए गए हैं. लोगों को सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं. 

Live updates

Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात और राजस्थान के दौरे पर रहेंगे. दोनों राज्यों को पीएम मोदी आज बड़ी सौगात देने वाले हैं. जयपुर मेट्रो फेज-2 का शुभारंभ पीएम मोदी आज कर देंगे. राजस्थान में पीएम मोदी बालोतरा में 1.06 लाख करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे.  वहीं गुजरात में सेमीकंडक्टर संयंत्र का उद्घाटन भी आज होगा. दोनों राज्यों को आज प्रधानमंत्री मोदी बड़े गिफ्ट देने वाले हैं. पीएम मोदी के दौरे को लेकर राजस्थान और गुजरात में तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं.

Live updates

बाबा अमरनाथ गुफा की तरफ दूसरा जत्था रवाना

अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई से शुरू हो चुकी है. श्रद्धालुओं का दूसरा जत्था पहलगाम के नुनवान बेस कैंप से पवित्र श्री अमरनाथ जी गुफा की यात्रा के लिए रवाना हुआ है. पहला जत्था 3 जुलाई के दिन रवाना हुआ है. अमरनाथ यात्रा को लेकर चप्पे-चप्पे पर तैनाती की गई है. 

गुजरात में भारी बारिश की संभावना

गुजरात के तटीय इलाकों में बारिश की संभावना है. समुद्र में तेज हवाओं और भारी बारिश की आशंका के चलते एहतियात के तौर पर वेरावल बंदरगाह पर 'खतरे का संकेत नंबर 3' लगाया गया है. मछुआरों को समुद्र में न जाने की चेतावनी दी गई है. यहां लोगों से सावधानी बरतने की विशेष अपील की गई है.

महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब देश में एक्टिव हो रहा है. महाराष्ट्र में भारी बारिश का दौर जारी है. जबकि गुजरात में भी आज भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. दोनों राज्यों के कई इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी है. महाराष्ट्र में भारी बारिश के चलते हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ समेत दूसरे कई राज्यों में भी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बारिश के चलते लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है. दिल्ली में भी आज बारिश हो सकती है. 

राजस्थान-गुजरात के दौरे पर रहेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को गुजरात और राजस्थान का दौरा करेंगे. दोनों राज्यों में करोड़ों की परियोजनाओं की शुरुआत होने वाली है. जयपुर में मेट्रो फेज-2 आज से शुरू हो जाएगी. जबकि  बालोतरा में भी बड़ी परियोजना की शुरुआत होगी. इसके अलावा गुजरात में सेमीकंडक्टर संयंत्र की शुरुआत होगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
PM Modi News, Maharashtra Rain Alert, Ali Khamenei Funeral, PM Modi Visit Gujarat, PM Modi News Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com